CO₂ Fertilisation and the Amazon Rainforest
संदर्भ:
एक नए अध्ययन “Increasing Tree Size Across Amazonia” में पाया गया है कि अमेज़न वर्षावन के पेड़ वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की बढ़ती सांद्रता के कारण आकार में बड़े हो रहे हैं।
अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष (Key Findings of the Study):
शोध सहयोग: यह अध्ययन दक्षिण अमेरिका, यूरोप और यूनाइटेड किंगडम की लगभग 60 विश्वविद्यालयों के 100 वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अवधि (Duration)
- अवलोकन अवधि (Observation period) प्रत्येक क्षेत्र में भिन्न रही।
- कुछ क्षेत्रों के डेटासेट 30 वर्षों से अधिक समय तक फैले हुए थे।
मुख्य निष्कर्ष (Key Findings):
- औसत वृक्ष व्यास: अमेज़न वन (Amazon Forest) में वृक्षों का औसत व्यास प्रति दशक लगभग3% बढ़ा पाया गया।
- सामान्य स्थिति से विचलन:
- परिपक्व वनों (Mature Forests) में आमतौर पर वृक्षों का आकार स्थिर रहता है क्योंकि नए पौधे गिरे हुए पेड़ों की जगह ले लेते हैं।
- लेकिन इस अध्ययन में पाया गया यहविचलन (Deviation) किसी बाहरी कारक के प्रभाव को दर्शाता है।
- मुख्य कारण:
- यह परिवर्तनवायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की वृद्धि से जुड़ा पाया गया।
- पिछलेतीन दशकों में CO₂ स्तर लगभग 20% बढ़ा है।
- CO₂ का प्रभाव:
- अध्ययन के अनुसार, CO₂ “उर्वरक” की तरह कार्य करता है, जिससे वृक्षों की वृद्धि दर बढ़ती है।
- यह तथ्य सकारात्मक है क्योंकिलकड़ी (wood) वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण कार्बन सिंक (carbon sink) का काम करती है, जिससे वातावरण में कार्बन का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।
मुख्य कारण और प्रभाव (Main Factor and Impact of the Phenomenon) :
मुख्य कारण (Main Factor):
- इस घटना का प्रमुख कारण वायुमंडलीय कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) की सांद्रता में वृद्धि है।
- पिछले तीन दशकों में CO₂ का स्तर लगभग 20% बढ़ा है।
प्रक्रिया (Mechanism):
- अधिक मात्रा में CO₂ होने से प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) की दर बढ़ती है।
- इससे पौधों की वृद्धि तेज़ होती है और उनमें जैव द्रव्यमान तेजी से एकत्र होता है।
अमेज़न वर्षावन (Amazon Rainforest) – परिचय:
- स्थान:दक्षिण अमेरिका के अमेज़न बेसिन में स्थित।
- आकार:लगभग 7 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ।
- देश:नौ देशों में फैला है, जिनमें से अधिकांश (लगभग 60%) ब्राज़ील में स्थित हैं।
- जलवायु:उष्णकटिबंधीय (Tropical) — साल भर गर्म तापमान और अत्यधिक वर्षा।
महत्त्व (Significance):
- “पृथ्वी के फेफड़े” (Lungs of the Earth):
- यह उपनाम इस तथ्य को दर्शाता है कि अमेज़न वर्षावनपृथ्वी के जलवायु नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- यहअरबों टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) अवशोषित करता है और ऑक्सीजन (O₂) छोड़ता है।
- जैव विविधता (Biodiversity):
- अमेज़न पृथ्वी का सबसेजैव विविधता युक्त (Biodiverse) पारिस्थितिकी तंत्र माना जाता है।
- इसमें विश्व की ज्ञात प्रजातियों का लगभग10% निवास करता है।
- इसमें शामिल हैं:
- सैकड़ों स्तनधारी (Mammals)
- हजारों मछली की प्रजातियाँ
- मिलियनों कीट (Insects)
- आदिवासी संस्कृतियाँ (Indigenous Cultures):
- वर्षावन में30 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं।
- ये लोग350 से अधिक अलग–अलग जातीय समूहों से संबंधित हैं।
- इनमें से कई लोग बाहरी दुनिया सेलगभग पृथक जीवन जीते हैं।