CPA
संदर्भ:
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बेंगलुरु में आयोजित 11वें कॉमनवेल्थ संसदीय संघ (CPA) इंडिया रीजन सम्मेलन का उद्घाटन किया।
Commonwealth Parliamentary Association (CPA)
स्थापना और नाम परिवर्तन:
- 1911: स्थापना Empire Parliamentary Association के रूप में हुई।
- पहले ब्रांच: ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूफ़ाउंडलैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम।
- प्रारंभ में UK ब्रांच ही पूरे संगठन का प्रशासन देखती थी।
- 1948: नाम बदलकर Commonwealth Parliamentary Association (CPA) रखा गया।
- सभी ब्रांचों को संगठन के प्रशासन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।
संरक्षक (Patron):
- 1953: महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने अपने राज्याभिषेक के समय से ही संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई।
- 1989: एलिज़ाबेथ द्वितीय औपचारिक रूप से CPA की Patron बनीं।
- 2024: किंग चार्ल्स तृतीय (Head of the Commonwealth) CPA के Patron बने।
प्रशासनिक ढाँचा:
- साधारण सभा (General Assembly):
- संगठन की सर्वोच्च प्राधिकरण।
- प्रतिनिधियों से मिलकर बनती है, जो हर वर्ष Commonwealth Parliamentary Conference में शामिल होते हैं।
- कार्यकारी समिति (Executive Committee):
- CPA की गतिविधियों और कार्यों का प्रबंधन करता है।
- यह समिति General Assembly को रिपोर्ट करती है।
वित्तीय स्रोत:
- सदस्य शाखाओं द्वारा दिए गए सदस्यता शुल्क।
- दो ट्रस्ट फंड और अन्य दानदाताओं (Benefactors) से प्राप्त धन।