Apni Pathshala

भारत में अपराध 2023 – एनसीआरबी रिपोर्ट (Crime in India 2023 – NCRB Report) | Ankit Avasthi Sir

Crime in India 2023 – NCRB Report

Crime in India 2023 – NCRB Report

संदर्भ:

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने Crime in India 2023 रिपोर्ट जारी की है, जो दो साल के अंतराल के बाद पेश की गई। रिपोर्ट में साइबर अपराधों में महत्वपूर्ण वृद्धि उजागर हुई है। डेटा से पता चलता है कि भारत की डिजिटल प्रणाली में कमजोरियां बढ़ रही हैं, और धोखाधड़ी, जबरन वसूली और यौन शोषण जैसे अपराध प्रमुख कारण बनकर सामने आए हैं।

भारत में अपराध (NCRB 2023) – प्रमुख निष्कर्ष:

  1. कुल अपराध आंकड़े
  • कुल अपराध में वृद्धि: 7.2%, कुल 6.24 मिलियन मामले (2023 में औसतन हर पांच सेकंड में एक अपराध)।
  • पारंपरिक हिंसक अपराध:
    • हत्या ↓ 2.8%
    • बलात्कार ↓ 5.9%
  • बढ़ते अपराध:
    • साइबर अपराध में तेज़ी
    • आर्थिक अपराध में वृद्धि
    • अन्य अपराध:
      • सार्वजनिक मार्ग में बाधा (Sec.283 IPC) ↑ 62%
      • मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन ↑ 103%
  1. संवेदनशील वर्गों के खिलाफ अपराध:
  • महिलाओं के खिलाफ अपराध: मामूली वृद्धि 0.7% (448,211 मामले)
  • अनुसूचित जातियों (SC) के खिलाफ: ↑ 0.4% (57,789 मामले)
  • बच्चों के खिलाफ अपराध: ↑ 9.2%
  • अनुसूचित जनजातियों (ST) के खिलाफ: ↑ 28.8%

साइबर अपराध (Cybercrime) – 2023:

  1. बढ़त और रुझान
  • 2023 में कुल मामले: 86,420 (2022 में 65,893) → वृद्धि 31.2%
  • साइबर अपराध दर: 2022 – 4.8% → 2023 – 6.2%
  • लगातार वृद्धि (2018–2023):
    • 2018 – 27,248
    • 2019 – 44,735
    • 2020 – 50,035
    • 2021 – 52,974
    • 2022 – 65,893
    • 2023 – 86,420

राज्यवार साइबर अपराध 2023:

  • कर्नाटक: 2023 में सबसे अधिक 21,889 मामले दर्ज हुए। यह संख्या 2021 के 8,136 और 2022 के 12,556 मामलों से काफी बढ़ी है। इसमें 18,166 मामले धोखाधड़ी के और 1,007 मामले अश्लील वीडियो ट्रांसफर के थे।
  • तेलंगाना: 2023 में कुल 18,236 मामले दर्ज हुए, जो 2022 के 15,297 मामलों से बढ़ोतरी है।
  • उत्तर प्रदेश: 2023 में कुल 10,794 मामले, जो 2022 के 10,117 मामलों से अधिक हैं।

NCRB – National Crime Records Bureau:

स्थापना (Genesis):

  • NCRB की स्थापना 1986 में हुई।
  • यह स्थापना Tandon CommitteeNational Police Commission (1977–1981) और MHA की Task Force (1985) की सिफारिशों पर आधारित है।

अधिकार मंत्रालय (Ministry): गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs – MHA) के अंतर्गत आता है।

मुख्य कार्य (Key Functions):

  1. अपराध और अपराधियों की जानकारी का भंडारण: यह अपराधियों और अपराधों की जानकारी कारिपॉजिटरी है, जो जांचकर्ताओं को अपराध समाधान में मदद करता है।
  2. CCTNS का समन्वय: Crime and Criminal Tracking Network & Systems (CCTNS)का संचालन और समन्वय।
  3. राष्ट्रीय अपराध सांख्यिकी का प्रकाशन (Publication of National Crime Statistics):
    • Crime in India
    • Accidental Deaths & Suicides
    • Prison Statistics

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top