Apni Pathshala

CSBC Bihar Police Result 2026 Out

CSBC Bihar Police Result 2026

CSBC Bihar Police Result 2026 Out

CSBC Bihar Police Result 2026: CSBC बिहार पुलिस लिखित परीक्षा का रिजल्ट केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अब CSBC की Official Website पर https://csbc.bihar.gov.in/ जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

CSBC Bihar Police Result 2026 Overview 

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही (Prohibition Constable), कक्षपाल (Jail Warder), और चलंत दस्ता सिपाही (Mobile Squad Constable) के कुल 4,236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 और 17 जून 2026 को किया गया था। इस परीक्षा में राज्य भर से 5,34,735 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इस परीक्षा का परिणाम 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया। जिनमें कुल 19,681 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परिणाम PDF में CSBC का नाम, विज्ञापन 03/2025, पदों (मद्य निषेध/कक्षपाल/चलंत दस्ता) के नाम, और PET के लिए योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए ये सभी सफल उम्मीदवार अब भर्ती के अगले महत्वपूर्ण चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में भाग लेने के लिए पूरी तरह पात्र माने जाएंगे।

संगठनCSBC
विज्ञापन संख्याAdvt No. 03/2025
पदों के नाममद्य निषेध, कक्षपाल, चलंत दस्ता सिपाही
रिक्तियां4,236 पद
परीक्षा तिथि14 और 17 जून 2026
परिणाम तिथि18 अगस्त 2026
शारीरिक परीक्षा के लिए चयनित19,681 उम्मीदवार
अगला चरणशारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
वेबसाइट लिंकcsbc.bihar.gov.in

Bihar Police Result 2026 PDF Link

CSBC ने विभिन्न पदों के लिए बिहार पुलिस मेरिट लिस्ट पीडीएफ आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी है। आपकी सुविधा के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है, लिंक पर क्लिक करें पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर खोजें।

CSBC Bihar Police Result 2026 Download PDF

How to Download CSBC Bihar Police Result PDF 2026?

बिहार पुलिस लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:

आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
संबंधित टैब: होमपेज पर दिए गए Prohibition Dept. या संबंधित विभाग के टैब पर क्लिक करें।
रिजल्ट लिंक: अब विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत जारी लिखित परीक्षा परिणाम के लिंक को चुनें।
पीडीएफ डाउनलोड: लिंक पर क्लिक करते ही सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे सेव कर लें।
रोल नंबर सर्च: पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढने के लिए Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर टाइप करें।

What Next After Bihar Police Written Exam 2026?

लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए सभी 19,681 अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन पूरी तरह से शारीरिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होने वाली अंतिम मेधा सूची (Final Merit List) पर निर्भर करेगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसका विवरण और न्यूनतम शारीरिक मापदंड नीचे तालिका में दिए गए हैं:

Bihar Police Physical Eligibility Criteria
शारीरिक स्पर्धा / योग्यता (Event/Criteria)पुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)महिला उम्मीदवार (Female Candidates)अधिकतम अंक
दौड़ (Running)1.6 किलोमीटर (अधिकतम 6 मिनट में)1 किलोमीटर (अधिकतम 5 मिनट में)50 अंक
गोला फेंक (Shot Put)16 पाउंड का गोला (न्यूनतम 16 फीट)12 पाउंड का गोला (न्यूनतम 12 फीट)25 अंक
ऊंची कूद (High Jump)न्यूनतम 4 फीटन्यूनतम 3 फीट25 अंक
न्यूनतम ऊंचाई (Height)सामान्य/OBC: 165 सेमी, SC/ST/EBC: 160 सेमीसभी वर्गों के लिए: 155 सेमीकेवल अर्हक (Qualifying)
सीना (Chest – बिना फुलाए/फुलाकर)सामान्य/OBC/EBC: 81-86 सेमी, SC/ST: 79-84 सेमीलागू नहीं (न्यूनतम वजन 48 किलो आवश्यक)केवल अर्हक (Qualifying)

Frequently Asked Questions (FAQs):

  1. CSBC Bihar Police Result 2026 कब जारी हुआ?

    बिहार पुलिस भर्ती परीक्षाओं का लिखित परिणाम 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।

  2. CSBC Bihar Police Result 2026 कैसे Check करें?

    अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके परिणाम देख सकते हैं।

  3. Bihar Police Constable Result 2026 की PDF कहां मिलेगी?

    यह रिजल्ट पीडीएफ आपको केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध मिलेगी।

  4. CSBC Result 2026 में अपना Roll Number कैसे खोजें?

    डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल को खोलें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर टाइप करके खोजें।

  5. CSBC Bihar Police Result में किन Posts के Candidates शामिल हैं?

    इसमें मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर, चलंत दस्ता, कांस्टेबल ऑपरेटर और स्पेशल ब्रांच जीडी उम्मीदवार शामिल हैं।

  6. क्या Constable Operator Result 2026 जारी हो गया है?

    हाँ, विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत कांस्टेबल ऑपरेटर का रिजल्ट भी 18 अगस्त 2026 को घोषित कर दिया गया है।

HSSC CET Group D

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top