संदर्भ:
हाल ही में अंडमान और निकोबार प्रशासन ने बहुचर्चित ग्रेट निकोबार समग्र विकास परियोजना के तहत एक नई मुख्य सड़क (arterial road) के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता को देखते हुए सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment) कराने के लिए वित्तीय निविदाएं (financial bids) आमंत्रित की हैं।
ग्रेट निकोबार द्वीप (Great Nicobar Island):
भौगोलिक स्थिति:
- स्थान: निकोबार द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी द्वीप।
- प्रमुख विभाजन: अंडमान द्वीप से टेन् डिग्री चैनल (Ten Degree Channel) द्वारा अलग।
- क्षेत्रफल: लगभग 1044 वर्ग किमी।
प्राकृतिक विशेषताएं:
- वनावरण: 85% से अधिक क्षेत्र में घने उष्णकटिबंधीय वर्षावन।
- तटरेखा:
- 100 किमी से अधिक लंबी अछूती समुद्र तट रेखा।
- प्रवाल भित्तियों (Coral Reefs) और स्वच्छ जल के लिए प्रसिद्ध।
- प्रमुख पर्वत:
- माउंट थुलियर (Mount Thullier)
- ऊँचाई: लगभग 2,105 फीट (सबसे ऊँची चोटी)।
महत्वपूर्ण स्थल:
- इंदिरा पॉइंट (Indira Point):
- भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु।
- इंडोनेशिया से केवल 150 किमी दूर।
- ग्रेट निकोबार बायोस्फीयर रिजर्व:
- यूनेस्को (UNESCO) द्वारा नामित।
- समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण का प्रमुख केंद्र।
जनजातियाँ:
- मुख्य जनजातियाँ:
- शोमपेन (Shompens)
- निकोबारी (Nicobarese)
- जनसंख्या घनत्व:
- बहुत कम, मुख्य रूप से आदिवासी समुदाय।