संदर्भ:
गुजरात उच्च न्यायालय ने हाल ही में अहमदाबाद के चंदोला झील क्षेत्र में राज्य प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को वैध ठहराया है
चंदोला झील –
- स्थान: अहमदाबाद, गुजरात में स्थित एक कृत्रिम झील है।
- स्थापना: अहमदाबाद के एक मुग़ल सुल्तान की पत्नी ताजन खान नारी अली द्वारा स्थापित की गई थी।
- आकार: झील का आकार गोलाकार (circular) है।
- क्षेत्रफल: लगभग 1200 हेक्टेयर भूमि में फैली हुई है।
- उपयोग: यह औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों के लिए जल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है।
कृषि और नहर योजना
- खाड़ीकट नहर योजना (Kharicut Canal Scheme):
- गुजरात की सबसे पुरानी सिंचाई योजनाओं में से एक।
- मुख्य उद्देश्य था चंदोला झील के पास 1200 एकड़ धान की भूमि की सिंचाई करना।
झील की संरचना और जैव विविधता
- दो भागों में विभाजित:
- छोटा चंदोला
- बड़ा चंदोला
- पक्षी जीवन:
- यहाँ कॉरमोरैंट्स, पेंटेड स्टॉर्क और स्पूनबिल जैसे पक्षी पाए जाते हैं।
शाह आलम की समाधि:
- स्थान: झील के पास स्थित है।
- महत्त्व: शाह आलम अहमदाबाद के प्रमुख मुस्लिम धार्मिक गुरु माने जाते हैं।
- निर्माण काल: 1475 से 1483 के बीच।
- विशेषता: समाधि को कीमती सोने और पत्थरों से सजाया गया है।