Baglihar Dam
संदर्भ:
भारत ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चेनाब नदी पर बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध के दो गेट खोल दिए हैं, ताकि भारी बारिश के बाद बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित किया जा सके। इस कार्रवाई से चेनाब नदी के बहाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
परियोजना का महत्व–
- बगलिहार बांध:
- रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना
- क्षमता: 900 मेगावाट
- विवाद:
- भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) के तहत विवाद का केंद्र।
- भारत को पश्चिमी नदियों का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए करने का अधिकार है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ।
सामरिक दृष्टिकोण–
- पृष्ठभूमि:
- हाल ही में भारत ने IWT को निलंबित कर दिया था।
- पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और सीमा पर संघर्ष के बीच यह निर्णय लिया गया।
प्रमुख चिंताएं–
- पाकिस्तान की आपत्ति:
- गर्मी के मौसम में पानी की कमी का खतरा।
- सिंधु जल संधि का उल्लंघन होने का आरोप।