Akash
संदर्भ:
भारतीय सशस्त्र बलों ने स्वदेशी रूप से विकसित आकाश सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (Surface-to-Air Missile) प्रणाली का सफलतापूर्वक उपयोग कर पाकिस्तानी ड्रोन हमलों को विफल किया।
आकाश मिसाइल प्रणाली: प्रमुख जानकारी–
परिचय
- विकासकर्ता: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)।
- निर्माण: डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड।
- प्रकार: मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली।
- प्रमुख उपयोग: लड़ाकू जेट, क्रूज मिसाइल, हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलों को बेअसर करना।
आकाश की विशेषताएं:
- वॉर हेड:60 किलोग्राम प्री-फ्रैगमेंटेड हाई एक्सप्लोसिव वॉर हेड
प्रणोदन: सॉलिड बूस्टर और इंटीग्रल रॉकेट या रैमजेट सस्टेनर मोटर - ऑपरेशनल रेंज:45 किमी
- अधिकतम गति:मैक 5
- गाइडेंस सिस्टम मिड कोर्स:डेटालिंक के साथ कमांड मार्गदर्शन
- टर्मिनल:सक्रिय रडार होमिंग
- लॉन्च प्लेटफॉर्म:T-72 या BMP-2 चेसिस /हैवी मोबिलिटी ट्रक
आकाश–NG (उन्नत संस्करण):
- मारक दूरी: 70-80 किमी
- अधिकतम गति: 2,500 किमी/घंटा
- निगरानी क्षमता: 150 किमी दूर तक 64 लक्ष्यों का पता
- एक साथ मिसाइल प्रक्षेपण: 12 मिसाइलें
- स्मार्ट गाइडेंस सिस्टम: आखिरी क्षण में भी लक्ष्य लॉक करने में सक्षम