संदर्भ:
9K33 Osa-AK मिसाइल सिस्टम: भारतीय सेना ने गोपालपुर सीवर्ड्स फायरिंग रेंज, ओडिशा में 9K33 Osa-AK मिसाइल सिस्टम का लाइव फायरिंग अभ्यास किया। इस दौरान सभी मिसाइलों ने मेन्यूवेरेबल एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट्स (MEAT) पर सटीक निशाना साधा।
9K33 Osa-AK मिसाइल सिस्टम : रूस निर्मित सामरिक रक्षा प्रणाली
परिचय (Introduction):
- 9K33 Osa-AK एक रूसी निर्मित, अत्यधिक मोबाइल, कम ऊँचाई पर काम करने वाली, अल्प दूरी की सामरिक सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है।
- इसका विकास 1960 के दशक में हुआ और इसे 1972 में सोवियत संघ द्वारा तैनात किया गया।
- यह भारतीय सेना सहित कई देशों की सेनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति बनी हुई है।
- पश्चिमी देशों में इसे NATO रिपोर्टिंग नाम “SA-8 Gecko” से जाना जाता है।
9K33 Osa-AK मिसाइल सिस्टम की मुख्य विशेषताएँ (Key Features):
- आकार और भार (Size & Weight):
- लंबाई: 1 मीटर
- चौड़ाई: 78 मीटर
- भार: 18 टन तक
- ऑल–इन–वन सेटअप: इसमेंट्रांसपोर्टर-इरेक्टर-लॉन्चर और रडार (TELAR) एकीकृत हैं, जिससे यह स्वतंत्र रूप से खतरे का पता लगाने, ट्रैक करने और हमला करने में सक्षम है।
- चालक दल (Crew & Protection):
- इसमें 5 सदस्यीय चालक दल होता है।
- न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल (NBC) सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित है।
- आयुध (Armament): छत पर 6 तैयार–टू–फायर मिसाइलें लगी होती हैं।, अधिकतम मारक दूरी: 12 किमी
- गतिशीलता:
- यह तेज़ी से बदलते युद्धक्षेत्र त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।
- अम्फीबियस (Amphibious), एयर ट्रांसपोर्टेबल और विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों में संचालन योग्य।
- सड़क पर 500 किमी की रेंज के साथ, इसे रणनीतिक तैनाती के लिए तेज़ी से स्थानांतरित किया जा सकता है।