Apni Pathshala

भारत का कृषि व्यापार

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

भारत का कृषि व्यापार अधिशेष अप्रैल-दिसंबर 2023-24 में 10.6 अरब डॉलर से घटकर 2024-25 के पहले नौ महीनों में 8.2 अरब डॉलर रह गया है।

भारत का कृषि व्यापार : रुझान

  1. कृषि निर्यात:
    • 6.5% की वृद्धि, जो $35.2 बिलियन (अप्रैलदिसंबर 2023) से बढ़कर $37.5 बिलियन (अप्रैलदिसंबर 2024) हो गया।
    • यह कुल वस्तु (Merchandise) निर्यात में 1.9% की वृद्धि से अधिक है।
  2. कृषि आयात: 18.7% की तेज़ वृद्धि, जो $24.6 बिलियन (अप्रैलदिसंबर 2023) से बढ़कर $29.3 बिलियन (अप्रैलदिसंबर 2024) हो गया।
  3. कृषि व्यापार अधिशेष (Trade Surplus) में गिरावट:
    • $10.6 बिलियन (2023-24) से घटकर $8.2 बिलियन (2024-25) हो गया।
    • भारत का कृषि व्यापार अधिशेष 2013-14 में $27.7 बिलियन के शिखर पर था, लेकिन 2016-17 में $8.1 बिलियन तक गिर गया।
    • 2020-21 में $20.2 बिलियन तक पहुंचा, लेकिन उसके बाद से लगातार गिरावट हो रही है।

भारत का घटता कृषि व्यापार अधिशेष:

  1. स्थिति:
    • भारत अब भी कृषि उत्पादों का शुद्ध निर्यातक (Net Exporter) है, लेकिन व्यापार अधिशेष (Trade Surplus) घट रहा है
    • 2013-14 में $27.7 बिलियन के शिखर से गिरकर 2023-24 में $16 बिलियन हो गया।
  2. अधिशेष पर प्रभाव डालने वाले कारक:
    • कृषि निर्यात में गिरावट:
      • 2013-14 में $43.3 बिलियन से घटकर 2019-20 में $35.6 बिलियनहो गया।
      • मुख्य कारण:अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिंसों (Commodity) की कीमतों में गिरावट।
    • आयात में वृद्धि: तिलहन, दालों और खाद्य तेलों का बढ़ता आयात।
    • सरकार की नीतियां: गेहूं और चावल निर्यात पर प्रतिबंधसे अधिशेष पर असर।
    • वैश्विक परिस्थितियां: मौसम परिवर्तन, व्यापार प्रतिबंध, और वैश्विक मांग में कमी।

भारत के प्रमुख कृषि निर्यात उत्पाद:

  1. समुद्री उत्पाद (Marine Products):
    • भारत का शीर्ष निर्यात उत्पाद, लेकिन गिरावट जारी।
    • $8.1 बिलियन (2022-23) से घटकर $7.4 बिलियन (2023-24)।
  2. चावल (Rice):
    • बासमती और गैरबासमती चावल निर्यात मजबूत बना हुआ है, भले नीति संबंधी प्रतिबंध हों।
    • भारत दुनिया का सबसे बड़ा बासमती निर्यातक है।
  3. मसाले (Spices): भारतमिर्च, जीरा, हल्दी, धनिया, सौंफ, पुदीना उत्पादोंमें अग्रणी है।
  4. कॉफी और तंबाकू (Coffee & Tobacco): ब्राज़ील, वियतनाम (कॉफी) और ज़िम्बाब्वे (तंबाकू) में फसल खराब होने सेभारतीय निर्यात में उछाल।
  5. चीनी (Sugar):
    • $5.8 बिलियन (2022-23) से घटकर $2.8 बिलियन (2023-24) हो गया।
    • सरकार द्वारा निर्यात प्रतिबंधों के कारण भारी गिरावट।
  6. गेहूं: घरेलू आपूर्ति चिंताओं के कारण निर्यात लगभग बंद हो गया।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top