ANC
संदर्भ:
लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा ने भारत की एकमात्र त्रि-सेवा कमांड, अंडमान और निकोबार कमांड (ANC) के 18वें कमांडर–इन–चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया। ANC, श्री विजयपुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) में स्थित है और भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और तटरक्षक बल के तत्वों को एकीकृत करके हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के रणनीतिक हितों की रक्षा करता है।
क्या है ANC?
- अंडमान और निकोबार कमान (Andaman and Nicobar Command – ANC) भारत की पहली और एकमात्र एकीकृत सैन्य कमान है।
- इसमें थल सेना, नौसेना, वायुसेना और कोस्ट गार्ड को एकीकृत किया गया है।
- इसका नेतृत्व CINCAN (Commander-in-Chief, Andaman and Nicobar) करते हैं।
स्थापना:1 अक्टूबर 2001 को इस कमान की स्थापना की गई थी।
भौगोलिक और रणनीतिक महत्त्व:
- ANC का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर करता है।
- यह क्षेत्र मलक्का जलडमरूमध्य के निकट होने के कारण इंडो–पैसिफिक में रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रमुख भूमिकाएँ:
- द्वीपों की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करना
- इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा में योगदान
- भारत के साझेदार देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यासों में भागीदारी
- तीनों सेनाओं के बीच तालमेल, समन्वय और परिचालन दक्षता को बढ़ाना
महत्त्व और मॉडल: ANC, सैन्य एकीकरण और संयुक्तता का एक आदर्श मॉडल माना जाता है।
यह भारत की भविष्य की थिएटर कमान संरचना के लिए एक मजबूत नींव प्रदान करता है।