Apni Pathshala

एक्सिओम-4 मिशन(Axiom-4 Mission) | UPSC

Axiom-4 Mission

Axiom-4 Mission

संदर्भ:

Axiom-4 मिशन सफलतापूर्वक प्रक्षेपण हो गया है। इस ऐतिहासिक मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ल भी चार सदस्यीय दल का हिस्सा हैं। अब यह अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर अग्रसर है।

Axiom-4 Mission क्या है ?
  • Axiom-4 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर भेजा गया चौथा निजी मानव अंतरिक्ष मिशन है।
  • यह मिशन Axiom Space द्वारा संचालित किया गया, जिसमें व्यावसायिक और वैज्ञानिक अनुसंधान के उद्देश्यों को केंद्र में रखा गया।

प्रमुख उद्देश्य (Mission Goals):

  • अंतरिक्ष स्टेशन पर 60 से अधिक अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रयोग किए जा रहे हैं, जिनका फोकस है:
    • सूक्ष्म गुरुत्व जैवविज्ञान
    • कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)
    • सतत कृषि (Sustainable Agriculture)
    • सामग्री विज्ञान (Materials Science)

भारत के लिए महत्व:

  • मिशन ISRO के गगनयान मिशन की तैयारी को मजबूती देता है।
  • भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर का तकनीकी अनुभव और मानव अंतरिक्ष मिशनों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त होती है।
  • इससे ISRO और NASA के बीच मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग और भी सुदृढ़ होता है।

शुभांशु शुक्ला:

  • राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय बने — लगभग 40 वर्षों के अंतराल के बाद।
  • ISS पर पहुंचने वाले पहले भारतीय भी बने।
  • वे ISRO के गगनयान मिशन के लिए चयनित चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

निष्कर्ष:

Axiom-4 मिशन भारत के लिए तकनीकी, रणनीतिक और प्रेरणादायक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह मिशन न केवल अंतरिक्ष विज्ञान में सहयोग को बढ़ाता है, बल्कि गगनयान जैसी स्वदेशी उड़ानों के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top