Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
संयुक्त राष्ट्र के COP16 जैव विविधता सम्मेलन में रोम में एक ऐतिहासिक समझौता किया गया है, जिसके तहत प्राकृतिक संरक्षण के लिए अरबों डॉलर जुटाने पर सहमति बनी है। यह निर्णय वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
COP16 जैव विविधता सम्मेलन के प्रमुख बिंदु
- Cali Fund और जैव विविधता संरक्षण के लिए वित्तीय रणनीति
- Cali Fund की स्थापना: डिजिटल अनुक्रम जानकारी (DSI) के उचित लाभ-साझाकरण को बढ़ावा देने के लिए।
- उद्देश्य: Kunming-Montreal Global Biodiversity Framework (KMGBF) के कार्यान्वयन के लिए धन जुटाना।
- 50% धनराशि: जैव विविधता संरक्षण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वदेशी समुदायों को दी जाएगी।
- वैश्विक जैव विविधता वित्तपोषण रणनीति
- 2030 तक हर साल 200 बिलियन USD जुटाने का लक्ष्य।
- 2025 तक अंतरराष्ट्रीय प्रवाह से 20 बिलियन USD जुटाने की प्रतिबद्धता।
- Articles 21 और 39 के तहत वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय।
- वैश्विक पर्यावरण सुविधा (GEF) का योगदान
- $3 बिलियन जैव विविधता लक्ष्यों के लिए आवंटित।
- अतिरिक्त $22 बिलियन जुटाए गए, जिसमें $1.9 बिलियन निजी क्षेत्र से आया।
- भविष्य की योजना
- COP17 (2026) में पहली वैश्विक जैव विविधता प्रतिबद्धता समीक्षा होगी।
- मेजबान देश: आर्मेनिया।
COP16 जैव विविधता सम्मेलन में लिए गए प्रमुख निर्णय
- संसाधन जुटाने की रणनीति (Resource Mobilization Strategy)
- राष्ट्रीय सरकारों, निजी क्षेत्र और बहुपक्षीय विकास बैंकों से वित्तीय योगदान सुनिश्चित करना।
- ब्लेंडेड फाइनेंस जैसे नवाचार वित्तीय तंत्र का उपयोग करना।
- वैश्विक निगरानी ढांचा (Global Monitoring Framework): 23 लक्ष्यों और 4 उद्देश्यों की प्रगति को ट्रैक करने के लिए एक मजबूत निगरानी प्रणाली स्थापित की गई।
- ग़ैर–सरकारी प्रतिबद्धताओं को शामिल करना (Inclusion of Non-Governmental Commitments): युवा, स्वदेशी समुदाय और निजी क्षेत्र जैसी विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं की भागीदारी को समीक्षा तंत्र में शामिल किया गया।