Apni Pathshala

Exercise Khaan Quest

Exercise Khaan Quest

संदर्भ:

भारतीय सेना की टुकड़ी उलानबातर, मंगोलिया पहुँची है, जहां वह बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट (Exercise Khaan Quest) में भाग लेगी। यह अभ्यास अंतरराष्ट्रीय सैन्य सहयोग, संयुक्त संचालन क्षमता और वैश्विक शांति प्रयासों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Exercise Khaan Quest: शांति रक्षा के लिए वैश्विक सहयोग
  • शुरुआत और विकास:
    • 2003 में अमेरिका और मंगोलिया की सशस्त्र सेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में शुरू हुआ।
    • 2006 से यह एक बहुराष्ट्रीय शांति रक्षा अभ्यास में विकसित हो गया।
  • वार्षिक बहुराष्ट्रीय अभ्यास:
    • यह अभ्यास हर वर्ष आयोजित होता है, जिसमें दुनिया भर की सेनाएं हिस्सा लेती हैं।
    • उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में सैन्य सहयोग और क्षमता को बढ़ाना।
  • संयुक्त अभियान की तैयारी:
    • भाग लेने वाले देश रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में अपने सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों (Best Practices) को साझा करते हैं।
    • इससे संयुक्त अभियानों के संचालन में कुशलता आती है।
  • भारत के लिए महत्व:
    • भारतीय सशस्त्र बलों को बहुराष्ट्रीय सेटिंग में शांति रक्षा अभियानों की तैयारी में मदद करता है।
    • यह Chapter VII of the United Nations Charter के तहत Peace Support Operations में इंटरऑपरेबिलिटी और सैन्य तत्परता को बढ़ाता है।

Download Today Current Affairs PDF

Scroll to Top