Florence Nightingale Award
संदर्भ:
भारत के राष्ट्रपति ने वर्ष 2025 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कारों को नर्सों को सम्मानित करते हुए राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान देशभर की नर्सों की सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।
(Florence Nightingale Award) फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार: मुख्य जानकारी
- परिचय: यह पुरस्कार आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नाम पर रखा गया है। इसे 1973 में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था।
- उद्देश्य: यह पुरस्कार उन नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों की विशिष्ट सेवाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है।
- पुरस्कार श्रेणियाँ: कुल 15 पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में दिए जाते हैं:
- रजिस्टर्ड सहायक नर्स और मिडवाइफ (Registered Auxiliary Nurses & Midwife)
- रजिस्टर्ड नर्स और मिडवाइफ (Registered Nurses and Midwife)
- रजिस्टर्ड लेडी विज़िटर (Registered Lady Visitor)
- पात्रता: यह पुरस्कार उन नर्सिंग कर्मियों को दिया जाता है जो निम्न संस्थानों में कार्यरत हैं:
- केंद्र/राज्य सरकारें
- केंद्र शासित प्रदेश
- स्वैच्छिक संगठन
(चाहे अस्पताल, सामुदायिक सेवा, शैक्षणिक संस्थान या प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत हों)
- पुरस्कार राशि व सम्मान: प्रत्येक विजेता को मिलता है:
- एक प्रशंसा प्रमाणपत्र (Certificate of Merit)
- ₹1,00,000/- की नकद राशि
- एक पदक (Medal)