GAVI
संदर्भ:
अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर ने घोषणा की है कि अब यू.एस. ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्यूनाइजेशन (Gavi) को वित्तीय सहायता नहीं देगा। उन्होंने इसके पीछे की वजह यह बताई कि Gavi “वैज्ञानिक तथ्यों को अनदेखा कर चुका है” और उसने जनता का भरोसा खो दिया है।
GAVI: ग्लोबल एलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्यूनाइजेशन
परिचय:
- Gavi एक वैश्विक टीका गठबंधन है, जो सार्वजनिक–निजी भागीदारी के माध्यम से कार्य करता है।
- स्थापना: 2000
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्ज़रलैंड
प्रमुख साझेदार:
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
- यूनिसेफ (UNICEF)
- बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन
- विश्व बैंक
उद्देश्य:
- कम–आय वाले देशों के बच्चों को टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- वैश्विक टीकाकरण दरों को बढ़ावा देना और रोगों की रोकथाम में सहयोग करना।
भारत और Gavi:
- भारत का Gavi के साथ गत एक दशक में संबंधों में बड़ा परिवर्तन आया है।
- 2017 में Gavi की सहायता से बाहर निकलने के बाद, भारत अब सहायता प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि एक प्रमुख वैक्सीन आपूर्तिकर्ता और योगदानकर्ता बन चुका है।
- भारत ने पिछले फंडिंग चक्र में $10 मिलियन की प्रतिबद्धता जताई थी, जो वैश्विक टीकाकरण प्रयासों में इसके योगदान को दर्शाता है।