Global Gender Gap Report 2025
संदर्भ:
वैश्विक लिंग अंतर रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत दो स्थान फिसलकर 148 देशों में 131वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत का लिंग समानता स्कोर 64.4% दर्ज किया गया है, जो दर्शाता है कि लैंगिक समानता की दिशा में अभी भी देश को लंबा सफर तय करना है।
(Global Gender Gap Report 2025) ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025: भारत की स्थिति–
प्रमुख बिंदु:
- यह रिपोर्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) द्वारा 12 जून 2025 को जारी की गई।
- यह रिपोर्ट का 19वां संस्करण है।
- भारत की रैंक 2024 में 129वीं थी, जो अब 2025 में घटकर 131वीं हो गई है (कुल 148 देशों में)।
- रैंक में गिरावट के बावजूद, भारत का कुल लैंगिक समानता स्कोर 0.3 प्रतिशत अंकों से बेहतर हुआ है।
- भारत का कुल लिंग समानता स्कोर अब 64.4% है।
ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2025: क्षेत्रीय स्थिति और प्रमुख चिंताएं
क्षेत्रीय विश्लेषण:
- दक्षिण एशिया: भारत की रैंकिंग क्षेत्र में कई पड़ोसी देशों से पीछे है:
- बांग्लादेश (24वां), नेपाल (125वां), श्रीलंका (130वां)
- भारत की स्थिति मालदीव (138वां), भूटान (119वां) और पाकिस्तान (148वां) से बेहतर है।
- यूरोप: दुनिया में सबसे आगे, 3% लैंगिक समानता के साथ।
- उत्तरी अमेरिका: यूरोप से पीछे, पर उच्च स्तर पर।
- मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका (MENA): सबसे पीछे, केवल 6% समानता के साथ।
रिपोर्ट में उठाई गई प्रमुख चिंताएं:
- पूर्ण लैंगिक समानता में समय: मौजूदा गति से 123 साल लगेंगे वैश्विक स्तर पर पूर्ण समानता लाने में।
- आर्थिक असमानता: प्रगति के बावजूद, महिलाएं पुरुषों की तुलना में काफी कम वेतन पा रही हैं।
- क्षेत्रीय असंतुलन: दक्षिण एशिया और MENA जैसे क्षेत्र संरचनात्मक व सांस्कृतिक बाधाओं के चलते पिछड़े हुए हैं।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF): एक परिचय
- स्थापना: वर्ष 1971 में इसे यूरोपीय प्रबंधन मंच (European Management Forum) के रूप में स्थापित किया गया था।
- नाम परिवर्तन: वर्ष 1987 में इसका नाम बदलकर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) रखा गया।
- मुख्यालय: कोलॉनी, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है।
- संस्थापक: जर्मन अर्थशास्त्री क्लॉस श्वाब, जिन्होंने “स्टेकहोल्डर पूंजीवाद“ की अवधारणा दी।
उद्देश्य: दुनिया की स्थिति को बेहतर बनाना, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के सहयोग के माध्यम से।
- वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान साझेदारी और संवाद के ज़रिए करना।
प्रमुख कार्य:
- वैश्विक संवाद (Global Dialogues):
हर वर्ष दावोस में वार्षिक बैठक आयोजित करता है, जहाँ विश्व नेता महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के समाधान पर विचार-विमर्श करते हैं। - प्रकाशन व रैंकिंग: नियमित रूप से प्रमुख रिपोर्ट्स जारी करता है, जैसे:
- ग्लोबल प्रतिस्पर्धात्मकता रिपोर्ट
- ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट
- फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट
- एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स