Hodeidah Port
संदर्भ:
इज़रायली नौसेना ने यमन के होदेदा बंदरगाह को निशाना बनाते हुए एक बड़ा हमला किया, जिससे राहत सामग्रियों की आपूर्ति पर असर पड़ा है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब हौथी विद्रोही गाज़ा में इज़रायली सैन्य कार्रवाई के जवाब में प्रति–आक्रमण कर रहे हैं।
हुदैदाह बंदरगाह (Hodeidah Port) के बारे में
स्थिति (Location): हुदैदाह बंदरगाह यमन के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह रेड सी (Red Sea) के किनारे तिहामा (Tihāmah) तटीय मैदान पर स्थित है।
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (Historical Context): यह बंदरगाह ऐतिहासिक रूप से भी महत्वपूर्ण रहा है।
- 1911–1912 के इतालवी–ओटोमन युद्ध (Italo-Ottoman War) के दौरान इस पर बमबारी की गई थी।
- इसकी रणनीतिक स्थिति ने इसे क्षेत्रीय शक्तियों के संघर्ष का केंद्र बना दिया है।
महत्त्व (Significance):
- यह यमन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण समुद्री बंदरगाह है।
- यहाँ से आवश्यक वस्तुएँ जैसे ईंधन, मानवीय सहायता और वाणिज्यिक सामानों का आयात किया जाता है।
- यमन की अर्थव्यवस्था और मानवीय सहायता आपूर्ति के लिए यह बंदरगाह जीवनरेखा (lifeline) की तरह कार्य करता है।