India-Croatia relations
India-Croatia relations –
संदर्भ:
भारत और क्रोएशिया ने प्रधानमंत्री स्तर की वार्ता के बाद आपसी रक्षा सहयोग को मजबूत करने का निर्णय लिया है। दोनों देशों के बीच इस समझौते का उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देना और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त पहलों को आगे बढ़ाना है।
भारत–क्रोएशिया बैठक: मुख्य बिंदु
दीर्घकालिक रक्षा सहयोग:
- संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण
- सैन्य कर्मियों का आदान-प्रदान
- रक्षा उद्योग स्तर की साझेदारी
- साइबर सुरक्षा और रक्षा उत्पादन में सहयोग पर जोर
समझौता ज्ञापन (MoUs) पर हस्ताक्षर:
- कृषि, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग
- ज़ाग्रेब (Croatia) में हिंदी भाषा के लिए ICCR चेयर की स्थापना
भारत–ईयू मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA):
- भारत और क्रोएशिया ने लंबे समय से लंबित FTA पर चर्चा की
- क्रोएशिया ने इसके शीघ्र समापन का समर्थन दोहराया
निवेश: क्रोएशिया के प्रमुख क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता:
- फार्मास्युटिकल्स
- कृषि
- सूचना और डिजिटल प्रौद्योगिकी
- क्लीन टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर्स
शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग:
- संयुक्त शोध परियोजनाएं (Joint research projects)
- अगले 5 वर्षों के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार
- जन-से-जन संपर्क को संस्थागत रूप देना
गतिशीलता और राजनयिक संपर्क:
- दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही को सरल बनाने के लिए Mobility Agreement पर जल्द हस्ताक्षर होंगे
- इससे पर्यटन, शिक्षा और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा
अंतरिक्ष और शैक्षणिक सहयोग:
- भारत और क्रोएशिया द्वारा संयुक्त अंतरिक्ष परियोजनाओं में काम करने की घोषणा
- भारत अपनी अंतरिक्ष विशेषज्ञता साझा करेगा क्रोएशिया के साथ
क्रोएशिया: एक परिचय–
स्थान (Location)
- क्रोएशिया मध्य और दक्षिण-पूर्व यूरोप के संगमपर स्थित है।
- यहएड्रियाटिक सागर (Adriatic Sea) के पूर्वी तट पर बसा है, जिससे इसे दक्षिणी यूरोप तक समुद्री पहुंच मिलती है।
राजधानी: ज़ाग्रेब (Zagreb)
सीमावर्ती देश: स्लोवेनिया, हंगरी, सर्बिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, मोंटेनेग्रो, इटली (समुद्री सीमा)
भौगोलिक विशेषताएँ:
नदियाँ (Rivers):
- सावा नदी:ज़ाग्रेब से होकर बहती है; बोस्निया-हर्जेगोविना की सीमा बनाती है।
- द्रावा नदी:हंगरी की सीमा पर बहती है; डेन्यूब से मिलती है।
- कुपा और उना नदियाँ:सावा की सहायक नदियाँ।
- कृका और सेतीना नदियाँ:एड्रियाटिक सागर में गिरती हैं; जलविद्युत के लिए महत्वपूर्ण।
घाटियाँ:
- पनोनियन मैदान:उपजाऊ कृषि क्षेत्र।
- जागोर्ये पहाड़ियाँ:ज़ाग्रेब के उत्तर में अंगूर और फलों के बाग।
पहाड़ियाँ:
- डिनारिक आल्प्स:दलमेशियन तट से आंतरिक क्षेत्रों तक फैले हैं।
- दिनारा शिखर:देश का सबसे ऊँचा पर्वत (1,831 M)
भारत–क्रोएशिया संबंध –
राजनयिक संबंध: 1992 में स्थापित, जब क्रोएशिया ने यूगोस्लाविया से स्वतंत्रता प्राप्त की।
राजनीतिक संपर्क: द्विपक्षीय यात्राएँ होती रही हैं।
2025 में भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा की गई यात्रा थी।