India Forecast System
संदर्भ:
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने ‘भारत फोरकास्ट सिस्टम‘ की शुरुआत की है, जो दुनिया का सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाला न्यूमेरिकल वेदर मॉडल है, जिसमें 6 किलोमीटर का ग्रिड शामिल है। यह प्रणाली भारतीय मौसम विभाग (IMD) की मौसम पूर्वानुमान क्षमताओं को विशेष रूप से अत्यधिक वर्षा और चक्रवातों के मामलों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगी।
(India Forecast System) भारत फोरकास्ट सिस्टम (BFS):
परिचय (Introduction)-
- भारत फोरकास्ट सिस्टम (BFS): भारत का पहला पूर्णतः स्वदेशी रूप से विकसित मौसम पूर्वानुमान मॉडल।
- विकासकर्ता: पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (IITM)।
प्रौद्योगिकी विशेषताएं:
- स्थानिक रिज़ॉल्यूशन:
- 6 किमी x 6 किमी की विश्व में सबसे उच्च रिज़ॉल्यूशन क्षमता।
- लक्ष्य: इसे और बेहतर करते हुए 3 किमी और 1 किमी तक लाना।
- तुलना:
- मौजूदा मॉडल जैसे CFS और GFS की रिज़ॉल्यूशन: 12 किमी x 12 किमी (144 वर्ग किमी)।
- BFS: 36 वर्ग किमी की इकाई में अधिक सटीक और स्थानिक भविष्यवाणी संभव।
तकनीकी उत्कृष्टता (Technological Edge):
- विश्व का पहला ऐसा मौसम मॉडल जो 6 किमी रिज़ॉल्यूशन पर कार्य करता है।
- पहले के 12 किमी वाले Global Forecast System (GFS) की तुलना में काफी उन्नत और विस्तृत भौगोलिक कवरेज प्रदान करता है।
- यूरोप, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों के मॉडल की रिज़ॉल्यूशन: 9 से 14 किमी, जो BFS से कम है।
सटीकता और उपयोगिता (Accuracy & Utility):
- छोटे पैमाने के स्थानीय मौसम घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी में सक्षम — जैसे:
- चक्रवात,
- वर्षा गतिविधियाँ,
- तत्कालीन मौसम अनुमान (Nowcasting)।
- IMD प्रमुख मृत्युंजय महापात्र के अनुसार: “BFS से सभी मौसमीय मापदंडों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिनमें वर्षा प्रमुख होगी।”
तकनीकी आधार (Technical Backbone)
- सुपरकंप्यूटर Arka का उपयोग:
- क्षमता: 77 पेटाफ्लॉप्स
- स्टोरेज: 33 पेटाबाइट्स
- 40 डॉपलर वेदर रडार के नेटवर्क से डेटा एकत्र।
- लक्ष्य: रडार की संख्या बढ़ाकर 100 करना, जिससे देशभर में 2 घंटे के अंदर ‘Nowcast’ पूर्वानुमान जारी किए जा सकें।
महत्त्व (Significance):
- बेहतर स्थानिक रिज़ॉल्यूशन से:
- स्थानीय मौसम पैटर्न, अत्यधिक वर्षा, चक्रवात, आपदा प्रबंधन में सटीकता।
- कृषि और जल संसाधन प्रबंधन को सहायता।
- यह एक निर्धारित (Deterministic) मॉडल है:
- यानी यह एक ही स्पष्ट और निश्चित पूर्वानुमान देता है, न कि कई संभावनाएं।
2022 से परीक्षण के तहत रहा BFS, जिससे मौसम पूर्वानुमान की सटीकता 30% से 64% तक बेहतर हुई।