Apni Pathshala

भारत में ऊर्जा क्षेत्र

संदर्भ:

भारत में ऊर्जा क्षेत्र: MoSPI की ‘Energy Statistics in India 2025’ रिपोर्ट के अनुसार, कोयले का भारत की कुल ऊर्जा उत्पादन में 79% योगदान रहा, जो 16,906 पेटाजूल (PJ) है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 2% की वृद्धि दर्शाता है।

भारत में ऊर्जा क्षेत्र: प्रमुख आँकड़े

  1. कोयला (Coal):
    • 2023-24 में भारत की कुल ऊर्जा उत्पादन में कोयले की हिस्सेदारी बढ़कर 79% (16,906 पेटाजूल – PJ) हो गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक है। (स्रोत: MoSPI’s Energy Statistics in India 2025)।
    • 2014-15 से कोयला 70% से अधिक ऊर्जा उत्पादन में योगदान दे रहा है।
    • घरेलू उत्पादन बढ़ने के बावजूद, कोयला आयात पर निर्भरता 26% बनी हुई है, जो 2019-20 में 31% के उच्चतम स्तर पर थी।
  2. कच्चा तेल (Crude Oil): 2023-24 में कच्चे तेल की हिस्सेदारी 6% रही, जबकि 2014-15 में यह 11% थी।
  3. प्राकृतिक गैस (Natural Gas): 2023-24 में कुल ऊर्जा उत्पादन में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी 7% रही, जो 2014-15 में 9% थी।
  4. नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy):
    • 2023-24 में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (जलविद्युत, सौर, परमाणु) की हिस्सेदारी 7% थी, जो 2014-15 में 6% थी।
    • पिछले एक दशक में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 10% से नीचे बनी हुई है।

नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की संभावनाएँ (Renewable Energy Potential):

  • मार्च 2024 तक, भारत में नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन की अनुमानित क्षमता 2109 गीगावाट (GW) तक पहुँच चुकी है
    • पवन ऊर्जा: 1163 GW (55%)
    • सौर ऊर्जा: 749 GW (35.5%)
    • जलविद्युत (Hydro) और अन्य स्रोत

वर्तमान और भविष्य के लक्ष्य:

  • 2024 तक भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा आधारित विद्युत उत्पादन क्षमता: 203 GW।
  • 2030 तक भारत का लक्ष्य: 500 GW गैर-जीवाश्म (Non-Fossil) ऊर्जा स्रोतों से उत्पादन।

नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बदलाव:

  • कुल योगदान (Total Contribution):
    • 2023-24 में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों का भारत के कुल ऊर्जा उत्पादन में योगदान 7% था, जो2014-15 में 6% था
    • हालाँकि यह प्रतिशत छोटा है, लेकिनपिछले 10 वर्षों में नवीकरणीय ऊर्जा का वास्तविक उत्पादन 76% की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है
  • सौर और पवन ऊर्जा में वृद्धि: सौर, पवन और अन्य नवीकरणीय स्रोतों (बड़े जलविद्युत को छोड़कर) से उत्पादन 10 वर्षों में 210% बढ़ा।
    • 2014-15 में: 6,555 KToE (किलो टन ऑयल इक्विवेलेंट)
    • 2023-24 में: 20,279 KToE

प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा की संभावनाएँ:

  • पवन ऊर्जा: 11,63,856 MW (17%)
  • सौर ऊर्जा: 7,48,990 MW (50%)
  • बड़ा जलविद्युत (Large Hydro): 1,33,410 MW (32%)

भविष्य के लक्ष्य (Future Targets):

  • 2024 में 4 GW नई पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी गई, जिसमें प्रमुख योगदान देने वाले राज्य:
    • गुजरात:1,250 MW
    • कर्नाटक:1,135 MW
    • तमिलनाडु:980 MW
  • 2030 तक भारत का लक्ष्य: 500 GW गैर-जीवाश्म (Non-Fossil) ऊर्जा क्षमता, जिससे कोयला और कच्चे तेल पर निर्भरता कम होगी।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top