Jnanpith Award
संदर्भ:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार (Jnanpith Award) संस्कृत के विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और उर्दू कवि व गीतकार गुलज़ार को प्रदान किया।
ज्ञानपीठ पुरस्कार: भारत का सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान
परिचय (Jnanpith Award)
- क्या है: भारत का सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार।
- स्थापना: 1961 में भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा स्थापित।
- संस्थान:
- भारतीय ज्ञानपीठ:
- एक साहित्यिक और शोध संस्थान।
- संस्थापक: साहू शांतिप्रसाद जैन और श्रीमती रमा जैन।
- भारतीय ज्ञानपीठ:
विशेषताएँ
- भाषाएँ:
- संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त 22 भाषाओं में प्रदान किया जाता है।
- 2013 से अंग्रेजी भाषा भी शामिल।
- भाषा नियम: एक बार पुरस्कार प्राप्त करने के बाद, वह भाषा अगले 3 वर्षों तक अयोग्य हो जाती है।
- प्राप्तकर्ता: किसी भारतीय लेखक को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
- पुरस्कार में शामिल:
- नकद राशि
- प्रशस्ति पत्र
- वाग्देवी (सरस्वती) की कांस्य प्रतिमा
प्रथम पुरस्कार विजेता
- नाम: जी. शंकर कुरुप (मलयालम लेखक)
- वर्ष: 1965
- कृति: काव्य संग्रह “ओडक्कुझल” (बांसुरी)
विशेषता: मलयालम साहित्य में अद्वितीय योगदान।