Apni Pathshala

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

केंद्र सरकार ने पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम (LHDCP) के संशोधन को मंजूरी दी, जिसके लिए ₹3,880 करोड़ का बजट 2024-26 तक निर्धारित किया गया है। पशु औषधि नामक नया घटक जोड़ा गया है, जिसके तहत सस्ते जेनेरिक पशु चिकित्सा दवाएं PM-किसान समृद्धि केंद्र और सहकारी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम (LHDCP):

  1. परिचय: यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार करना, टीकाकरण, रोग नियंत्रण और पशु चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करना है। यह किसानों की आर्थिक वृद्धि, पशुधन की उत्पादकता बढ़ाने और बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करता है।
  2. विकासकर्ता: पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry & Dairying)
  3. उद्देश्य:
    • पशुधन में प्रमुख बीमारियों को रोकना, नियंत्रित करना और समाप्त करना।
    • मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स (MVUs) के माध्यम से पशु चिकित्सा सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना।
  4. कवर किए गए रोग:
    • मुंह एवं खुरपका रोग (FMD)
    • ब्रुसेलोसिस
    • छोटे जुगाली करने वाले पशुओं का प्लेग (PPR)
    • क्लासिकल स्वाइन फीवर (CSF)
    • लंपी स्किन डिजीज (LSD)
    • एंथ्रेक्स
    • रेबीज और अन्य पशु रोग

पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

  1. राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NADCP):FMD और ब्रुसेलोसिस के उन्मूलन के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण।
  2. क्रिटिकल एनिमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (CADCP):PPR और CSF के लिए 100% टीकाकरण कवरेज।
  3. मोबाइल वेटरनरी यूनिट्स (MVUs):दरवाजे पर पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए विशेष वाहन।
  4. पशु औषधि पहल:₹75 करोड़ की लागत से सस्ती जेनरिक पशु चिकित्सा दवाएं उपलब्ध कराना।
  5. पशु चिकित्सा अवसंरचना सुदृढ़ीकरण:पशु चिकित्सा अस्पतालों, डिस्पेंसरियों और प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण।
  6. रोग निगरानी और रिपोर्टिंग:INAPH (Information Network for Animal Productivity and Health) के माध्यम से रियल-टाइम रोग निगरानी।
  7. जन जागरूकता और क्षमता निर्माण:किसानों और पशु चिकित्सकों को रोग निवारण और जैव सुरक्षा उपायों पर प्रशिक्षण।
  8. केंद्र-राज्य वित्तीय साझेदारी:
    • सामान्य राज्यों के लिए 60:40
    • पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों के लिए 90:10
    • केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषण

पशुधन संवर्धन के लिए अन्य कदम:

  1. राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM)– मुर्गीपालन, भेड़, बकरी और सूअर पालन में उद्यमिता विकास और नस्ल सुधार पर ध्यान, साथ ही चारा और चारे की उपलब्धता को बढ़ावा।
  2. पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (AHIDF)– दूध और मांस प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने में सहायता।
  3. राष्ट्रीय गोकुल मिशन (RGM)– गोवंश की उत्पादकता बढ़ाना और दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना।

 

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top