MFN
संदर्भ:
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने नस्खे की दवाओं की कीमतें कम करने के लिए एक कार्यकारी आदेश (Executive Order) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कदम को उन्होंने “मोस्ट फेवर्ड नेशन नीति“ (Most Favored Nation’s Policy) के रूप में वर्णित किया है।
मोस्ट फेवर्ड नेशन (MFN) का दर्जा: उद्देश्य और महत्व
उद्देश्य:
- समानता सुनिश्चित करना:
- MFN सिद्धांत का उद्देश्य यह है कि कोई देश एक साझेदार को दूसरे पर तरजीह न दे।
- प्रत्येक सदस्य अन्य सभी सदस्यों को समान रूप से “सबसे पसंदीदा” व्यापारिक साझेदार मानता है।
सिद्धांत:
- सर्वोत्तम लाभ का समावेश:
- यदि कोई देश एक व्यापारिक साझेदार को कुछ लाभ देता है, तो उसे वही “सर्वोत्तम” लाभ अन्य सभी विश्व व्यापार संगठन (WTO) सदस्यों को भी देना होगा।
- नियम–आधारित ढांचा:
- यह शक्ति-आधारित (द्विपक्षीय) नीतियों के बजाय नियम-आधारित ढांचे को प्राथमिकता देता है, जिसमें व्यापारिक अधिकार आर्थिक या राजनीतिक प्रभाव पर निर्भर नहीं करते।
WTO से बाहर देश:
- असदस्य देश:
- रूस, ईरान, उत्तर कोरिया, सीरिया और बेलारूस जैसे देश WTO का हिस्सा नहीं हैं।
- इन देशों पर WTO सदस्य अपनी इच्छा के अनुसार व्यापारिक प्रतिबंध लगा सकते हैं, जिससे वैश्विक व्यापार नियमों का उल्लंघन नहीं होता।
अपवाद
- विशेष तरजीह के प्रावधान: MFN सिद्धांत में कुछ अपवाद भी हैं, जैसे:
- विकासशील देशों के लिए विशेष लाभ।
क्षेत्रीय मुक्त व्यापार क्षेत्र और कस्टम यूनियन का गठन।