Apni Pathshala

100 दिन की उपलब्धियों के रूप में छह पोर्टलों का उद्घाटन

Download Today Current Affairs PDF

संसदीय कार्य मंत्रालय की 100 दिनों की उपलब्धियों के हिस्से के रूप में विभिन्न पहलों और पोर्टलों का शुभारंभ किया गया। केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू इस अवसर पर निम्नलिखित छह पहलों और पोर्टलों का उद्घाटन किया। इन पहलों का उद्देश्य कागज रहित विधायी वातावरण प्राप्त करना, वास्तविक समय पर शासन को बढ़ावा देना है।

नई पहलों और पोर्टलों की सूची:

  1. राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NEVA) 2.0
  2. NEVA मोबाइल ऐप संस्करण 0
  3. अधीनस्थ विधान प्रबंधन प्रणाली (SLMS)
  4. सलाहकार समिति प्रबंधन प्रणाली (CCMS)
  5. NYPS पोर्टल 0
  6. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS)

NEVA 2.0 की नई सुविधाएँ:

NEVA 2.0 में कई उन्नत सुविधाएं शामिल की गई हैं, जैसे:

  1. NEVA मोबाइल ऐप संस्करण 0 का नया स्वरूप
  2. गणमान्य व्यक्तियों का जीवन परिचय
  3. वर्तमान, पिछले और आगामी विषयों के साथ एजेंडा
  4. सूचना पट्ट
  5. डैशबोर्ड में नोटिस, प्रश्न, विधेयक, समिति रिपोर्ट और सदस्यों से संबंधित गणना
  6. सार्वजनिक उपयोगकर्ताओं द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाएं
  7. सदस्यों द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाओं का जवाब
  8. सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक और एक्स) पर समाचार साझा करने की सुविधा
  9. हाल की गतिविधियों से लैस सदस्य का डैशबोर्ड

SLMS और CCMS पोर्टल्स की विशेषताएँ:

  1. अधीनस्थ विधान प्रबंधन प्रणाली (SLMS): यह पोर्टल भारत सरकार के सभी मंत्रालयों, कैबिनेट सचिवालय, विधायी विभाग और संसदीय कार्य मंत्रालय को एक ही मंच पर लाएगा, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार होगा और अधीनस्थ विधानों को शीघ्रता से तैयार किया जा सकेगा।
  2. सलाहकार समिति प्रबंधन प्रणाली (CCMS): यह पोर्टल माननीय संसद सदस्यों, भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और संसदीय कार्य मंत्रालय से संबंधित सलाहकार समितियों को एक मंच पर लाएगा, जिससे सभी जानकारी और दस्तावेज वास्तविक समय में उपलब्ध होंगे और डिजिटल संवाद संभव होगा।

NYPS पोर्टल 2.0 और EMRS योजना:

  1. NYPS पोर्टल 0: यह पोर्टल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों के अलावा, देश के सभी नागरिकों के लिए खुला है। इसमें संस्थागत, समूह और व्यक्तिगत भागीदारी की सुविधाएं शामिल हैं, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रसार और पहुंच में वृद्धि होगी।
  2. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS): मंत्रालय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता की नई योजना शुरू कर रहा है। इसका उद्देश्य लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करना, विविध विचारों के प्रति सहिष्णुता विकसित करना और अनुशासन की स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित करना है।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top