Apni Pathshala

श्रम मंत्रालय ने निर्माण श्रमिकों के लिए MIS पोर्टल लॉन्च किया।

हाल ही में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों (BOSW) का प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पोर्टल जारी किया।

  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ भवन और अन्य निर्माण श्रमिकों (BOSW) की निगरानी समिति की 15वीं बैठक हुई।
  • इस बैठक में बीओसी श्रमिकों से संबंधित आंकड़ों के एकीकरण और BOSW उपकर कोष के कल्याणकारी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

नया प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पोर्टल लॉन्च:

  • श्रम मंत्रालय की सचिव श्रीमती सुमिता डावरा ने बीओसीडब्ल्यू प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पोर्टल का शुभारंभ किया।
  • यह पोर्टल राज्यों से BOSW श्रमिकों के आंकड़े एकत्रित कर उनके विश्लेषण के लिए एक केंद्रीकृत प्रणाली के रूप में काम करेगा।
  • इससे राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को बेहतर नीतियां बनाने में मदद मिलेगी।
  • सभी राज्यों से इस पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीकरण और अन्य विवरण अद्यतन करने की अपील की गई है।

वर्तमान आंकड़े और कल्याण योजनाएँ:

  • 30 जून 2024 तक, देशभर में लगभग 5.7 करोड़ बीओसीडब्ल्यू श्रमिक पंजीकृत हैं, जिन्होंने लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये की उपकर राशि जमा की है।
  • इसमें से 66,000 करोड़ रुपये विभिन्न कल्याण योजनाओं के तहत खर्च किए जा चुके हैं।
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और बीमा योजनाओं के तहत कई श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है।

राज्यों की विशेष पहल:

  • उत्तर प्रदेश, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने BOSW उपकर कोष का उपयोग करके श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कूलों का निर्माण शुरू किया है।
  • अन्य राज्यों को भी इसी तरह की पहल करने के लिए प्रेरित किया गया है।
  • साथ ही, सभी राज्यों से श्रमिक डेटा को ई-श्रम पोर्टल के साथ जोड़ने का काम तेज करने का आग्रह किया गया है, ताकि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

आगे की कार्य योजना:

बैठक में चार श्रम संहिताओं के मसौदे पर चर्चा की गई और राज्यों से उनके नियमों को केंद्रीय मसौदे के अनुरूप करने का आग्रह किया गया। श्रम मंत्रालय ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए अगले दो महीनों में छह क्षेत्रीय बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Explore our courses: https://apnipathshala.com/courses/

Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top