Mount Lewotobi Lakilaki
संदर्भ:
फ्लोरेस द्वीप स्थित माउंट Lewotobi Laki‑laki में एक शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 11 किलोमीटर ऊँचा राख का स्तंभ आकाश में उठ गया
माउंट लेवोटोबी लकी–लकी (Mount Lewotobi Lakilaki): एक सक्रिय ज्वालामुखी:
स्थान: फ्लोरेस द्वीप, ईस्ट नूसा तेंगारा प्रांत, इंडोनेशिया
- प्रशांत क्षेत्र के “Ring of Fire” पर स्थित – जो ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधियों का प्रमुख क्षेत्र है।
भौगोलिक संरचना (Geological Features)
- माउंट लेवोटोबी दो जुड़वां स्ट्रैटोवोल्केनो (Stratovolcanoes) से बना है:
- Lewotobi Lakilaki – ऊँचाई: 1584 मीटर, समिट क्रेटर: 400 मीटर, उत्तर दिशा में खुला।
- Lewotobi Perempuan– ऊँचाई: 1703 मीटर, क्रेटर: 700 मीटर चौड़ा।
- दोनों चोटियाँ उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व दिशा में फैली हैं और इनके बीच 2 किमी की दूरी तथा 1232 मीटर ऊँचा सैडल (संधि बिंदु) है।
सक्रियता (Volcanic Activity):
- Lewotobi Lakilaki:
- 19वीं और 20वीं शताब्दी में बार-बार सक्रिय रहा।
- इसकी गिनती क्षेत्र के सबसे अधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में होती है।
- Lewotobi Perempuan: ऐतिहासिक रिकॉर्ड में केवल दो बार विस्फोट हुआ है।
- 20वीं शताब्दी में दोनों के समिट क्रेटरों में लावा डोम का निर्माण हुआ।
नाम का अर्थ:
- “Lewotobi” नाम का अर्थ: पति–पत्नी।
- यह नाम दोनों ज्वालामुखियों की युगल रचना और सांस्कृतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।