Download Today Current Affairs PDF
नमो भारत दिवस:
हाल ही में नई दिल्ली में “नमो भारत दिवस” के रूप में नमो भारत ट्रेनों के संचालन की पहली वर्षगांठ मनाई गई। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें भारत के परिवहन इतिहास में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का जश्न मनाया गया।
नमो भारत ट्रेन के बारे में:
- आरंभ: नमो भारत ट्रेन भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का हिस्सा है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के प्राथमिकता वाले खंड के साथ हुआ।
- विस्तार: इसके बाद, दुहाई और मोदीनगर उत्तर के बीच 17 किलोमीटर का खंड 6 मार्च 2024 को और मेरठ दक्षिण RRTS स्टेशन 18 अगस्त 2024 को शुरू हुआ।
वर्तमान स्थिति:
- नमो भारत सेवा वर्तमान में 42 किलोमीटर के गलियारे पर चल रही है, जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण, मोदी नगर उत्तर, और मेरठ दक्षिण स्टेशन शामिल हैं।
- इसके अलावा, साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर सेक्शन के जुड़ने के साथ यह गलियारा जल्द ही 54 किलोमीटर तक फैल जाएगा, जो आनंद विहार और न्यू अशोक नगर जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगा।
महत्व: RRTS उपनगरीय क्षेत्रों के बीच उच्च गति, कुशल संपर्क प्रदान करके लंबी दूरी पर यात्रा के समय को काफी कम कर रहा है। यह भारत की टिकाऊ शहरी परिवहन समाधान विकसित करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के बारे में:
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) भारत सरकार और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की संयुक्त क्षेत्रीय कंपनी है। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का कार्यान्वयन करना है। यह परियोजना इन क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क और पहुँच के माध्यम से संतुलित और टिकाऊ शहरी विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है।
लक्ष्य:
- NCRTC का लक्ष्य जन-मानस के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है।
- इसके तहत साम्यिक, तीब्र, विश्वस्नीय, सुरक्षित, सुखद, दक्ष और सतत गतिशीलता समाधान प्रदान करके एनसीआर के आर्थिक विकास को गति देना है।
RRTS परियोजना:
RRTS एक नई, समर्पित, उच्च गति, उच्च क्षमता, आरामदायक कम्यूटर सेवा है, जो एनसीआर में क्षेत्रीय बुनियादी जरूरतों को जोड़ने में सक्षम है। यह पारंपरिक रेलवे से अलग है क्योंकि:
- समर्पित मार्ग: RRTS एक विशेष मार्ग पर चलती है, जिससे उच्च गति और विश्वसनीयता के साथ यात्रा संभव हो सके।
- कम स्टॉप: मेट्रो की तुलना में, RRTS कम स्टॉप और उच्च गति के साथ अपेक्षाकृत लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाता है।
- उच्च आवृत्ति: यह उच्च आवृत्ति वाली सेवा है, जो यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करती है।
Explore our Books: https://apnipathshala.com/product-category/books/
Explore Our test Series: https://tests.apnipathshala.com/