संदर्भ:
दिल्ली हाल ही में नेशनल ई-विधान ऐप (NeVA) से जुड़ने वाली 28वीं विधानसभा बन गई है।
नेशनल ई-विधान ऐपन (NeVA): एक डिजिटल विधान प्रक्रिया
- उद्देश्य और परिचय:
- राष्ट्रीय ई–विधान एप्लिकेशन (NeVA) सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की विधानसभाओं को डिजिटल बनाने के लिए विकसित एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।
- यह डिवाइस–न्यूट्रल और सदस्य–केंद्रित एप्लिकेशन है, जो सांसदों और विधायकों को स्मार्ट तरीके से विधान कार्य करने में सक्षम बनाता है।
- विशेषताएँ और कार्यप्रणाली:
- सदस्यों को सभी विधायी प्रक्रियाओं की डिजिटल जानकारी प्रदान करता है, जिसमें सदस्य संपर्क विवरण, नियमावली, कार्यसूची, सूचनाएं, बुलेटिन, विधेयक, प्रश्नोत्तर, प्रस्तुत दस्तावेज़, समिति रिपोर्ट आदि शामिल हैं।
- सांसद और विधायक अपने मोबाइल और टैबलेट पर विधान कार्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
- मंत्रियों और सदस्यों को सदन की कार्यवाही देखने, प्रश्नों के उत्तर देने और अन्य संसदीय कार्यों के प्रबंधन में मदद करता है।
- सरकारी विभागों और प्रशासन के लिए लाभ:
- सरकारी विभागों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाकर एक समावेशी डिजिटल प्रशासन बनाने में मदद करता है।
- सदन के अध्यक्ष (Chair of the House) को कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने और सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां निभाने में सहायता करता है।
- सुरक्षित और विश्वसनीय क्लाउड होस्टिंग: यह Meghraj National Cloud पर होस्ट किया गया है, जो इसे सुरक्षित, आपदा–संरक्षित और विश्वसनीय बनाता है।