संदर्भ:
New Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया, जो भारत का पहला वर्टिकल–लिफ्ट समुद्री पुल है।
पंबन ब्रिज (New Pamban Bridge):
- पंबन ब्रिज रामेश्वरम को भारत की मुख्य भूमि से जोड़ता है, और समुद्र के ऊपर बना भारत का पहला समुद्री पुल है।
- इसका निर्माण 1914 में हुआ था और यह व्यापार व तीर्थयात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
- 1964 की सुनामी में यह पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, और एक ट्रेन समुद्र में बह गई थी।
- इसके बाद प्रसिद्ध इंजीनियर ई. श्रीधरन ने स्थानीय मछुआरों की मदद से इस पुल की मरम्मत करवाई।
- नया पुल पुराने ढांचे की सीमाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है –
- ज्यादा मजबूत
- समुद्री यातायात में सहूलियत
- भविष्य के लिए सक्षम
- इसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना है।
नया पंबन ब्रिज (New Pamban Bridge):
- यह नया पंबन ब्रिज रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) द्वारा बनाया गया है, जो रेल मंत्रालय के तहत एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है।
- इसमें 72.5 मीटर लंबा लिफ्ट स्पैन है, जो 17 मीटर तक ऊपर उठता है ताकि जहाज़ आसानी से गुजर सकें।
- यह पुराने पुल से 3 मीटर ऊँचा है।
- इसमें भारी मालगाड़ियाँ और वंदे भारत जैसे सेमी–हाई स्पीड ट्रेनों के संचालन की क्षमता है।
- पुल की कुल लंबाई 2.08 किलोमीटर है और इसकी आयु 58 वर्षों तक अनुमानित है।
- यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज है।
- इसे समुद्री परिस्थितियों का सामना करने के लिए उन्नत मटेरियल से बनाया गया है।