NICDC
संदर्भ:
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने आंध्र प्रदेश में विभिन्न औद्योगिक गलियारों (Industrial Corridors) के तहत एनआईसीडीसी (NICDC) द्वारा संचालित औद्योगिक नोड्स की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम (NICDC): प्रमुख जानकारी:
परिचय (About NICDC):
- यह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत एक प्रमुख पहल है।
- उद्देश्य: अगली पीढ़ी के औद्योगिक स्मार्ट शहरों का विकास करना, जिससे भारत की विनिर्माण क्षमता, निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सुधार हो।
मुख्य कार्य:
- मल्टी–मोडल कनेक्टिविटी की व्यवस्था (सड़क, रेल, बंदरगाह आदि से जोड़ा जाना)।
- प्लग–एंड–प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर: उद्योगों को तत्काल शुरू करने के लिए पूरी सुविधा।
- सतत नगरीकरण का लक्ष्य।
प्रमुख औद्योगिक गलियारे (Flagship Corridors):
- दिल्ली–मुंबई औद्योगिक गलियारा (DMIC)
- अमृतसर–कोलकाता औद्योगिक गलियारा (AKIC)
- चेन्नई–बेंगलुरु औद्योगिक गलियारा (CBIC)
- ईस्ट कोस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर (ECEC)
- बेंगलुरु–मुंबई औद्योगिक गलियारा (BMIC)
विशेष तथ्य: आंध्र प्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जहाँ तीन अलग-अलग औद्योगिक गलियारों के तहत औद्योगिक नोड्स स्थापित किए गए हैं।