Nomadic Elephant
संदर्भ:
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत–मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट’ के 17वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगोलिया रवाना हुई। यह अभ्यास 31 मई से 13 जून 2025 तक मंगोलिया की राजधानी उलानबाटर (Ulaanbaatar) में आयोजित किया जाएगा।
- इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीचआपसी सहयोग, सामरिक तालमेल और आतंकवाद विरोधी अभियानों में प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
Exercise Nomadic Elephant के बारे में जानकारी:
परिचय: यह एक वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास है जो भारत और मंगोलिया में वैकल्पिक रूप से आयोजित किया जाता है।
अंतिम संस्करण:
- पिछला संस्करण जुलाई 2024 में उमरॉय, मेघालय में संपन्न हुआ।
- भारतीय दल में लगभग 45 सैनिक शामिल हैं, जिनमें मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स के एक बटालियन के सैनिक शामिल हैं।
उद्देश्य:
- दो सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता (Interoperability) बढ़ाना।
- संयुक्त कार्यबल के रूप में अर्ध–सामरिक संचालन (Semi-Conventional Operations) करना।
- अर्ध-शहरी/पहाड़ी इलाकों में संयुक्त मिशन चलाना, जो संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत हो।
अभ्यास का दायरा:
- यह अभ्यास प्लाटून स्तर के फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज पर केंद्रित है।
- अभ्यास के दौरान भारतीय और मंगोलियाई सैनिक विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे।
नवीन पहल: इस संस्करण में साइबर युद्ध (Cyber Warfare) से संबंधित तत्वों को शामिल कर अभ्यास की जटिलता बढ़ाई गई है।
महत्त्व:
- यह अभ्यास भारत और मंगोलिया के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- यह भारत-मंगोलिया संबंधों को मजबूत करता है, जो क्षेत्रीय सहयोग और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देता है।