Apni Pathshala

परमाणु हथियार : मानवता पर ख़तरा

Download Today Current Affairs PDF

संदर्भ:

परमाणु हथियार: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने बढ़ते परमाणु संघर्ष के खतरे को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा व्यवस्थाएं कमजोर हो रही हैं और सैन्य खर्च तेजी से बढ़ रहा है, जिससे दुनिया के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। गुटेरेस ने सभी देशों से पूर्ण निरस्त्रीकरण (Total Disarmament) की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।

परमाणु हथियार के बारे में:

परमाणु हथियार एक विस्फोटक उपकरण है जो अपने विनाशकारी बल को नाभिकीय अभिक्रियाओं (nuclear reactions) से प्राप्त करता है। यह दो प्रकार के होते हैं:

  1. विखंडन बम (Fission Bomb या परमाणु बम) – इसमें नाभिकीय विखंडन (nuclear fission) की प्रक्रिया होती है, जिससे भारी मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है।
  2. थर्मोन्यूक्लियर बम (Hydrogen Bomb) – इसमें विखंडन और संलयन (fission और fusion) दोनों प्रक्रियाएँ होती हैं, जिससे और अधिक शक्तिशाली नाभिकीय विस्फोट (nuclear explosion) होता है।

परमाणु हथियारों से उत्पन्न वर्तमान जोखिम:

  1. वैश्विक सुरक्षा पर बढ़ता खतरा:
    • भू-राजनीतिक तनाव और राष्ट्रों के बीच घटते विश्वास से परमाणु संघर्ष की आशंका बढ़ रही है।
    • सैन्य खर्च में वृद्धि परमाणु हथियारों की तैनाती को और बढ़ावा दे रही है।
  2. निरस्त्रीकरण संधियों का क्षरण:
    • परमाणु परीक्षण और प्रसार के खिलाफ प्रमुख संधियाँ और मानदंड कमजोर हो रहे हैं।
    • कई राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण संधियों का उल्लंघन कर रहे हैं।
  3. परमाणु धमकी (Nuclear Blackmail):
    • राष्ट्र अपने विरोधियों को डराने या दबाव बनाने के लिए परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं।
    • इससे वैश्विक अस्थिरता और तनाव में वृद्धि हो रही है।
  4. परमाणु हथियारों का विस्तार:
    • कई देश अपने परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ा रहे हैं
    • नए हथियारों की दौड़ शुरू हो गई है, जैसे कि अंतरिक्ष में सैन्यकरण
  5. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का हथियारीकरण:
    • AI-नियंत्रित हथियार प्रणालियाँ मानव नियंत्रण को कम कर सकती हैं।
    • अप्रत्याशित लॉन्च (Unintended Launch) की संभावना बढ़ जाती है, जिससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

परमाणु निरस्त्रीकरण (Nuclear Disarmament):

  1. निरस्त्रीकरण सम्मेलन: इसका उद्देश्य परमाणु निरस्त्रीकरण, बाह्य अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ को रोकनाऔर नए विनाशकारी हथियारों से संबंधित मुद्दों का समाधान करना है।
  2. परमाणु अप्रसार संधि (NPT)
    • परमाणु हथियारों और तकनीक के प्रसार को रोकने के लिए यह संधि बनाई गई है।
    • इसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना और निरस्त्रीकरण को प्रोत्साहित करना है।
  3. व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT – Comprehensive Nuclear-Test-Ban Treaty): यह संधि सभी प्रकार के परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाती है, चाहे वे सैन्य हों या शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए।
  4. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA – International Atomic Energy Agency)
    • यह वैश्विक वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग का प्रमुख मंच है।
    • इसका कार्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करना और सुरक्षा उपायों को लागू करना है।

 

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top