Nurdles
संदर्भ:
केरल के तिरुवनंतपुरम तट पर हाल ही में प्लास्टिक नर्डल्स (Tiny Plastic Pellets) पाए गए हैं, जो कंटेनर जहाज़ MSC ELSA-3 के डूबने के बाद समुद्र में फैल गए। ये छोटे-छोटे प्लास्टिक कण समुद्री और तटीय पारिस्थितिकी तंत्र (Marine and Coastal Ecosystems) के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं।
नर्डल्स (Nurdles):
परिभाषा:
- नर्डल्स वे छोटे, पहले से बने प्लास्टिक के दाने होते हैं जिनका उपयोग मोल्डिंग और एक्सट्रूज़न (extrusion) प्रक्रियाओं में कच्चे माल के रूप में किया जाता है।
- ये 1 मिमी से 5 मिमी के आकार के होते हैं और प्राथमिक माइक्रोप्लास्टिक (Primary Microplastics) के रूप में वर्गीकृत किए जाते हैं।
रासायनिक संरचना:
- नर्डल्स मुख्यतः निम्नलिखित प्लास्टिक पॉलिमरों से बने होते हैं:
- पॉलीएथिलीन (Polyethylene)
- पॉलीप्रोपाइलीन (Polypropylene)
- पॉलीस्टाइरीन (Polystyrene)
- पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC)
उपयोग:
- इन्हें पिघलाकर पैकेजिंग सामग्री, पानी की बोतलें, खिलौने, कपड़े, आदि बनाने के लिए ढाल दिया जाता है।
- ये प्लास्टिक निर्माण की आधारभूत ईकाई के रूप में कार्य करते हैं।
पर्यावरणीय प्रभाव: नर्डल्स एक गंभीर प्रदूषक हैं क्योंकि:
- ये समुद्री और तटीय पारिस्थितिक तंत्र को दूषित करते हैं।
- समय के साथ यह माइक्रो और नैनोप्लास्टिक में टूट जाते हैं और खाद्य श्रृंखला में प्रवेश कर जाते हैं।
- इनके कारण मछलियों और अन्य समुद्री जीवों की मृत्यु हो सकती है।
अंततः मानव स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकते हैं जब ये खाद्य श्रृंखला के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं।