Download Today Current Affairs PDF
संदर्भ:
ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर पर ₹1.12 लाख करोड़ के पिछली तिथि से लागू GST की केंद्र सरकार की मांग पर रोक लगा दी है। इस फैसले ने ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के विनियमन में सुधार की आवश्यकता को उजागर किया है।
भारत में कानूनी रूप से मान्य ऑनलाइन गेम्स:
- ई–स्पोर्ट्स (E-sports):
- यह संगठित इलेक्ट्रॉनिक खेलों को शामिल करता है जिसमें पेशेवर खिलाड़ी भाग लेते हैं।
- उदाहरण: BGMI, PUBG, Call of Duty, Tekken 7, DOTA 2, और FIFA।
- फैंटेसी स्पोर्ट्स (Fantasy Sports):
- इसमें वास्तविक जीवन के खेल खिलाड़ियों का चयन करना और उनके प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स प्राप्त करना शामिल है।
- उदाहरण: Dream 11 और My Fantasy 11।
- स्किल आधारित गेम्स (Skill-Based Games):
- यह मानसिक कौशल (Mental Skill) पर आधारित गेम्स होते हैं।
- उदाहरण: ऑनलाइन शतरंज (Online Chess Games)।
भारत में ये गेम्स कानूनी रूप से मान्य हैं क्योंकि ये कौशल और रणनीति (Skill and Strategy) पर आधारित होते हैं।
भारत में ऑनलाइन स्किल–आधारित गेमिंग की संभावनाएँ:
- उभरता हुआ क्षेत्र (Sunrise Sector): यह भारत के प्रमुख उभरते क्षेत्रों में से एक है, जिसका तेजी से विकास हो रहा है।
- तेजी से विकास (Exponential Growth):
- तीन भारतीय स्टार्टअप्स ने यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया है।
- PwC की रिपोर्ट के अनुसार:
- 2023 में योगदान: ₹33,000 करोड़।
- 2028 तक अनुमानित योगदान: ₹66,000 करोड़ (14.5% की वार्षिक वृद्धि दर से)।
- रोजगार की संभावनाएँ: यह क्षेत्र वर्तमान में 2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का स्रोत है।
- 2-3 लाख अतिरिक्त नौकरियाँ उत्पन्न होने की संभावना है।
भारत में ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के विकास को आकार देने वाले कारक:
- उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र का विकास:
- AVGC-XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics, Extended Reality) क्षेत्र में बढ़ती हुई स्टार्टअप्स की संख्या, गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स में नए उद्यमों को स्वदेशी समर्थन प्रदान कर रही है।
- पिछले पांच वर्षों में तीन भारतीय गेमिंग स्टार्टअप्स यूनिकॉर्न बन चुके हैं।
- इन स्टार्टअप्स नेघरेलू और वैश्विक निवेशकों से लगभग 8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश प्राप्त किया है।
- सस्ते डाटा की उपलब्धता:
- भारत में मोबाइल डाटा की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं, जो मनोरंजन और गेम खेलने के लिए डाटा उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देती हैं।
- 2023 में, एक औसत भारतीय नागरिक ने प्रति माह 1 GB डाटा का उपयोग किया, जो2022 की तुलना में 24% अधिक है।
- युवा गेमिंग समुदाय:
- भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, जिसमें लगभग 650 मिलियन (65 करोड़) स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं।
- भारत में 5 करोड़ गेमर्स की एक बड़ी गेमिंग कम्युनिटी है।
- मोबाइल उपयोगकर्ता इस उद्योग का 85% हिस्सा बनाते हैं।
- PUBG Mobile, Free Fire, Clash of Legends और Call of Duty Mobile जैसे मोबाइल गेम्स लोगों के गेमिंग की दुनिया में प्रवेश के मुख्य साधन हैं।