Seine River
संदर्भ:
पेरिस ने 1923 के बाद पहली बार सीन नदी को सार्वजनिक तैराकी के लिए फिर से खोल दिया है। यह ऐतिहासिक कदम विस्तृत और महत्त्वाकांक्षी सफाई अभियान के सफल समापन के बाद संभव हो पाया, जिसका उद्देश्य नदी को स्वच्छ और सुरक्षित बनाना था। यह पहल पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले शहरी पारिस्थितिकी पुनरुद्धार का प्रतीक भी है।
Seine River: प्रमुख जानकारी
उत्पत्ति (Origin)
- सेन नदी (Seine River) की उत्पत्ति फ्रांस के उत्तर–पूर्वी भाग में स्थित लांग्रेस पठार (Langres Plateau) से होती है।
लंबाई: इसकी कुल लंबाई लगभग 777 किलोमीटर है।
मुख्य सहायक नदियाँ: प्रमुख सहायक नदियाँ हैं: ऑब (Aube), मार्न (Marne), योन (Yonne), ओइस (Oise), और यूरे (Eure)।
आर्थिक भूमिका (Economic Role)
- इस नदी के माध्यम से हर वर्ष लगभग 2 करोड़ टन माल का परिवहन होता है।
- यह फ्रांस की दूसरी सबसे व्यस्त नदी है और इसके चलते सड़क यातायात में अनुमानित 8 लाख ट्रक यात्राओं की कमी होती है।
मान्यता: पेरिस में सेन नदी के किनारे को 1991 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया था।