Shakti
Shakti –
संदर्भ:
भारत और फ्रांस के बीच होने वाले द्विवार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ (Shakti) का आठवां संस्करण फ्रांस के कैम्प लारज़ैक, ला कैवलेरी में आयोजित किया जाएगा।
- यह अभ्यास दोनों देशों के सैन्य बलों के बीचसहयोग, समन्वय और इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है, जिसमें आतंकवाद विरोधी अभियानों और संयुक्त युद्ध कौशल पर विशेष बल दिया जाता है।
भारत–फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास: मुख्य तथ्य
उद्देश्य (Purpose):
- कम तीव्रता वाले संघर्ष (Low-Intensity Conflict) की स्थितियों में संयुक्त अभियानों के लिए प्रशिक्षण देना।
- दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ, तालमेल और युद्ध कौशल को मजबूत करना।
प्रशिक्षण का फोकस (Focus of Training):
- संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत ड्रिल्स:
- शांति स्थापना (Peacekeeping)
- संकट प्रबंधन (Crisis Response)
- संघर्ष समाधान (Conflict Resolution)
- उद्देश्य: अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने हेतु तैयार रहना।
प्रतिभागी बल (Participation):
- भारत: जम्मू-कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन
- फ्रांस: 13वीं फॉरेन लीजन हाफ ब्रिगेड (13th DBLE)
भारत–फ्रांस के अन्य प्रमुख संयुक्त अभ्यास:
- Exercise Varuna: नौसेना अभ्यास (Naval)
- Exercise Garuda: वायुसेना अभ्यास (Air Force)
- Exercise Desert Knight: द्विपक्षीय वायुसेना अभ्यास, रेगिस्तानी इलाकों में युद्धाभ्यास