Shangri-La Dialogue
संदर्भ:
भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) शांग्री–ला डायलॉग 2025 में भाग लेने जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य वैश्विक सैन्य नेतृत्व से संवाद को मजबूत करना और भारत की रक्षा कूटनीति को सुदृढ़ बनाना है।
शांगरी–ला संवाद (Shangri-La Dialogue):
परिचय:
- शांगरी-ला संवाद एशिया का प्रमुख रक्षा और सुरक्षा शिखर सम्मेलन है।
- इसमें रक्षा मंत्री, सैन्य प्रमुख, नीति निर्माता और रणनीतिक विशेषज्ञ विश्वभर से सम्मिलित होते हैं।
स्थापना एवं विकास:
- यह संवाद 2002 में शुरू हुआ था।
- तब से यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे प्रभावशाली बहुपक्षीय सुरक्षा मंच बन गया है।
समय एवं स्थान: यह वार्षिक रूप से जून माह में सिंगापुर के शांगरी-ला होटल में आयोजित किया जाता है।
आयोजक:
- इसका आयोजन लंदन, यूके के इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज (IISS) द्वारा किया जाता है।
- साथ ही सिंगापुर के रक्षा मंत्रालय इसका सह-आयोजन करता है।
वार्ता का एजेंडा:
- इसका एजेंडा एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और विकास की प्रवृत्तियों से जुड़ा होता है।
- इसमें पारंपरिक सुरक्षा मुद्दे जैसे क्षेत्रीय विवाद और सैन्य सहयोग शामिल हैं।
- साथ ही गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियाँ जैसे आतंकवाद, साइबर सुरक्षा, और जलवायु परिवर्तन भी इसमें शामिल हैं।
महत्त्व:
- यह संवाद क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों और सहयोग की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से प्रतिबिंबित करता है।
- इस मंच से क्षेत्रीय देशों के बीच संवाद, विश्वास निर्माण और सामरिक सहयोग को प्रोत्साहन मिलता है।