Apni Pathshala

SPREE योजना (SPREE Scheme) | UPSC

SPREE Scheme

SPREE Scheme

संदर्भ:

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपनी 196वीं बैठक में वर्ष 2025 के लिए इस योजना को पुनः शुरू किया है, जिसका उद्देश्य देशभर में ESI कवरेज का विस्तार करना है। यह कदम संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक अहम पहल है।

SPREE योजना (Scheme to Promote Registration of Employers/Employees) और एमनेस्टी योजना 2025

SPREE Scheme:
  • शुरुआत: वर्ष 2016 में की गई थी।
  • उद्देश्य: अंजीकृत नियोक्ताओं और छूटे हुए कर्मचारियों (ठेके पर या अस्थायी रूप से कार्यरत) को ESI अधिनियम के दायरे में लाना।
  • अब तक की उपलब्धि: 88,000+ नियोक्ताओं और02 करोड़ कर्मचारियों का पंजीकरण हो चुका है।
  • नई अवधि: 1 जुलाई 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक फिर से लागू की जा रही है।
  • मुख्य लाभ:
    • स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा, न कि दंडात्मक दृष्टिकोण।
    • विवादों और मुकदमों का बोझ घटेगा।
    • पंजीकरण प्रक्रिया सरल होगी, जिससे स्टेकहोल्डर्स के साथ विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।

एमनेस्टी योजना 2025:

  • स्वीकृति: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) द्वारा अनुमोदित।
  • समयावधि: 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक लागू।
  • उद्देश्य:
  • ESI अधिनियम के तहत एकमुश्त विवाद समाधान का अवसर प्रदान करना
  • विवादों को कम करना और अनुपालन को प्रोत्साहित करना

इन योजनाओं का उद्देश्य औपचारिक श्रमबल को बढ़ावा देना, विवादों को सुलझाना, और सामाजिक सुरक्षा के दायरे को विस्तारित करना है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top