Apni Pathshala

ताम्हिनी वन्यजीव अभयारण्य (Tamhini Wildlife Sanctuary) | Ankit Sir

Tamhini Wildlife Sanctuary

Tamhini Wildlife Sanctuary

Tamhini Wildlife Sanctuary –

संदर्भ:

हाल ही में महाराष्ट्र वन विभाग ने माइक्रोसॉफ्ट और पुणे स्थित सेंटर फॉर यूथ डेवलपमेंट एंड एक्टिविटीज़ (CYDA) के साथ साझेदारी की है। यह पहल तमहिनी वन्यजीव अभयारण्य में सामाजिक और पारिस्थितिकीय चुनौतियों के समाधान के उद्देश्य से की गई है, ताकि स्थानीय समुदायों की भागीदारी से टिकाऊ विकास और जैव विविधता संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।

ताम्हिणी वन्यजीव अभयारण्य: पश्चिमी घाट का जैव विविधता हॉटस्पॉट

  • स्थान: पुणे, महाराष्ट्र के पास पश्चिमी घाट में स्थित एक संरक्षित वन क्षेत्र।
  • क्षेत्रफल: 62 वर्ग किमी में फैला हुआ।
  • निर्माण संरचना:
    • पुणे वन विभाग की पौंड और सिंहगढ़ रेंज से 12 आरक्षित वन खंड।
    • ठाणे के रोहा डिवीजन की मंगांव रेंज से 8 वन खंड शामिल।
  • वनस्पति : सदाबहार (Evergreen), अर्धसदाबहार (Semi-evergreen) और अधिकांश पर्णपाती (Deciduous) वन।
  • प्रमुख वृक्ष प्रजातियाँ (Flora): सागौन (Teak), बाँस (Bamboo), ऐन (Ain), शीशम, आम, और जामुन
  • प्रमुख जीवजंतु (Fauna):
    • भारतीय विशाल गिलहरी (Indian Giant Squirrel), भौंकने वाला हिरण (Barking Deer), पैंगोलिन, भारतीय सिवेट, और जंगली सूअर।
    • पक्षी प्रजातियाँ (Avifauna): मालाबार विसलिंग थ्रश, क्रेस्टेड सर्पेंट ईगल, ग्रे जंगलफाउल, गोल्डन ओरिओल, और इंडियन पिट्टा।

विशेषता:
यह अभयारण्य पश्चिमी घाट की उच्च जैव विविधता, पक्षीविज्ञानीय महत्त्व और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण एक अहम पारिस्थितिक क्षेत्र है।

Download Today Current Affairs PDF

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top