Ullas Program
संदर्भ:
ULLAS (Understanding Lifelong Learning for All in Society) वयस्क साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मिज़ोरम और गोवा ने खुद को “पूर्ण साक्षर” राज्य घोषित किया है। मिज़ोरम की साक्षरता दर 98.2% और गोवा की 99.72% दर्ज की गई है, जो देश में साक्षरता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाती है।
Ullas Program: वयस्क साक्षरता की दिशा में एक समावेशी पहल–
- पूरा नाम: ULLAS – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम (Nav Bharat Saaksharta Karyakram)
इसे New India Literacy Programme (NILP) के नाम से भी जाना जाता है। - प्रारंभ: यह एक केंद्रीय प्रायोजित योजना है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप है।
- मुख्य उद्देश्य:
- 15 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों को कार्यात्मक साक्षरता (पढ़ना, लिखना, गणना) और जीवन कौशल प्रदान करना।
- जो लोग औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गए हैं, उन्हें सामाजिक एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने योग्य बनाना।
- मुख्य विशेषताएं:
- स्वयंसेवावाद (Volunteerism) पर आधारित — ‘कर्तव्य बोध’ के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा।
- DIKSHA प्लेटफॉर्म और ULLAS ऐप के माध्यम से क्षेत्रीय भाषाओं में शैक्षिक सामग्री उपलब्ध।
- शिक्षार्थियों और स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाता है।
ULLAS कार्यक्रम का उद्देश्य एक समावेशी और साक्षर भारत का निर्माण करना है, जहां हर नागरिक को सम्मानजनक और सशक्त जीवन जीने का अवसर मिले।