Apni Pathshala

UPSC Exam 2023 Result Out

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 16 अप्रैल 2024 को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 

इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान,  तीसरी स्थान पर अनन्या रेड्डी और चौथे स्थान पर पीके सिद्धार्थ रामकुमार रहे। यूपीएससी की परीक्षा में सामान्य वर्ग से 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165, एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 1016 ने परीक्षा पास की है।

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 28 मई को आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स राउंड पास किया था, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र थे। यूपीएससी सीएसई मेन्स के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए गए थे।

SERVICESGENEWSOBCSCSTTotal
I.A.S.7317492714180
I.F.S.164105237
I.P.S.8020553213200
Central Services Group A258641608645613
Group B Services4710291512113
Total474115303165861143

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) सहित विभिन्न केंद्र सरकार सेवाओं और विभागों में कुल 1,105 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। हाल के सालों में महिलाओं ने यूपीएससी परीक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल करने में उपलब्धियां हासिल की थीं, लेकिन इस बार लड़कों ने टॉप किया है। 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की सूची – 

S. NoRoll NoName
12629523ADITYA SRIVASTAVA
26312512ANIMESH PRADHAN
31013595DONURU ANANYA REDDY
41903299P K SIDHARTH RAMKUMAR
56312407RUHANI
6501579SRISHTI DABAS
73406060ANMOL RATHORE
81121316ASHISH KUMAR
96016094NAUSHEEN
102637654AISHWARYAM PRAJAPATI
116500593KUSH MOTWANI
125818509ANIKET SHANDILYA
13813845MEDHA ANAND
14867419SHAURYA ARORA
152205311KUNAL RASTOGI
16415007AYAN JAIN
17838034SWATI SHARMA
185818283WARDAH KHAN
19331058SHIVAM KUMAR
205804350AKASH VERMA

 

2022 में:

  • इशिता किशोर ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की।
  • गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा भी शीर्ष रैंकर्स में शामिल थीं।

2021 में:

  • श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।
  • अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमशः AIR 2 और AIR 3 हासिल किया था।

यह लगातार सफलता दर्शाती है कि महिलाएं इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में पुरुषों के बराबर प्रदर्शन कर रही हैं।

2023 में:

  • महिलाओं का पास प्रतिशत 34% रहा, जो पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक है।
  • पिछले साल, 933 सफल उम्मीदवारों में से 320 महिलाएं थीं।

परीक्षा प्रक्रिया:

  • UPSC सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है: प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण।
  • मुख्य परीक्षा में 9 वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्नपत्र होते हैं, जिनमें से 2 अनिवार्य हैं।
  • अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के अंकों के आधार पर तैयार की जाती है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top