Waste Processing Plant
Waste Processing Plant –
संदर्भ:
सिंगापुर स्थित कंपनी ब्लू प्लेनेट एनवायर्नमेंटल सॉल्यूशंस (Blue Planet Environmental Solutions) उत्तर चेन्नई के कोडुंगैयूर क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा कचरा प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने जा रही है।
दुनिया का सबसे बड़ा कचरा निपटान संयंत्र: कोडुंगैयुर बायो–माइनिंग प्रोजेक्ट–
- स्थान: कोडुंगैयुर डंपयार्ड, चेन्नई
- समस्या: यहां 66 लाख घन मीटर जमा कचरा वर्षों से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।
समाधान:
प्रमुख पहल: Blue Planet Environmental (सिंगापुर आधारित कंपनी) और Greater Chennai Corporation की साझेदारी से यह कचरा हटाने की बायो-माइनिंग परियोजना शुरू हुई है।
तकनीक: बायो-माइनिंग के ज़रिए पुराने कचरे को हटाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाया जाएगा।
शून्य अवशेष मॉडल: यह परियोजना Zero-Residue Model पर आधारित है, जिसमें संसाधनों का अधिकतम पुनर्चक्रण और न्यूनतम अपशिष्ट सुनिश्चित किया जाता है।
कृषि कचरे से ऊर्जा उत्पादन?
नई पहल: धान की पराली जैसे कृषि कचरे को Compressed Biogas (CBG) में बदला जाएगा।
लाभ:
- किसानों को वैकल्पिक आय का स्रोत मिलेगा।
- पराली जलाने की समस्या में कमी आएगी।
- स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रभाव:
- जनस्वास्थ्य में सुधार
- स्थानीय पर्यावरण की गुणवत्ता में वृद्धि
- क्लाइमेट-फ्रेंडली इनोवेशन का उदाहरण