IMF
संदर्भ:
भारत ने इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के बोर्ड में परमेश्वरन अय्यर को अस्थायी डायरेक्टर नॉमिनेट किया है। परमेश्वरन 9 मई को होने वाले IMF की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
नियुक्ति विवरण:
- अय्यर 9 मई 2025 को होने वाली IMF बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- यह नियुक्ति पूर्व कार्यकारी निदेशक के.वी. सुब्रमण्यम के स्थान खाली होने के बाद की गई है।
- सुब्रमण्यम का कार्यकाल 3 साल का था, लेकिन पद से 6 महीने पहले हटाया गया था।
- उनकी शीघ्र विदाई का औपचारिक कारण अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अय्यर की नियुक्ति का महत्व:
- पाकिस्तान के लिए प्रस्तावित $1.3 बिलियन ऋण (Climate Resilience Program) पर भारत की आपत्ति।
- $7 बिलियन बेलआउट पैकेज की समीक्षा — पाकिस्तान की हालिया कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में संदिग्ध भूमिका को देखते हुए।
- IMF में भारत की वित्तीय और कूटनीतिक भूमिका को सशक्त करना।
- वैश्विक वित्तीय मंचों पर भारत की स्थिति को मजबूत बनाना।
IMF के बारे में:
स्थापना: 1944 (Bretton Woods Conference)
मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, अमेरिका
सदस्य देश: 190+
प्रमुख कार्य:
- वैश्विक आर्थिक स्थिरता बनाए रखना
- देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
- नीतिगत मार्गदर्शन देना और आर्थिक गतिविधियों की निगरानी
- सदस्य देशों को बैलेंस ऑफ पेमेंट समस्याओं में सहयोग देना