UP AGREES और AI प्रज्ञा
संदर्भ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से मुलाकात की और दो प्रमुख पहलों — ‘UP AGREES’ और ‘AI प्रज्ञा’ — की शुरुआत की।
उत्तर प्रदेश के नए पहल: UP AGREES और AI प्रज्ञा
- पहल का परिचय
- UP AGREES (Uttar Pradesh Agriculture Growth and Rural Enterprise Ecosystem Strengthening):
- उद्देश्य: बुंदेलखंड और पूर्वांचल के 28 जिलों में कृषि क्रांति लाना।
- प्रमुख कदम:
- तकनीक आधारित खेती को बढ़ावा देना।
- उत्पादकता में वृद्धि।
- AI प्रज्ञा:
- उद्देश्य: कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल कौशल में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करना।
- प्रमुख कदम:
- AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और साइबर सुरक्षा में प्रमाणन।
- उभरते तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार सृजन।
- सहयोग: शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, राजस्व और सचिवालय प्रशासन विभागों का समर्थन।
- महत्व:
- उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य।
- कृषि, सरकारी सेवाओं और तकनीकी क्षेत्रों में व्यापक सुधार।
- नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाना।
- युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करना।