Apni Pathshala

अमेरिका-यूक्रेन खनिज सौदा (US-Ukraine Minerals Deal)

US-Ukraine Minerals Deal

संदर्भ:

हाल ही में अमेरिका और यूक्रेन ने एक आर्थिक साझेदारी समझौते (Economic Partnership Agreement) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत:

  • अमेरिका को यूक्रेन के खनिज संसाधनों तक पहुंच मिलेगी, जिसमें दुर्लभ धातुएं और अन्य रणनीतिक खनिज शामिल हो सकते हैं।
  • इसके बदले में अमेरिका यूक्रेन में एक निवेश कोष (Investment Fund) स्थापित करेगा, जो वहां की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने और पुनर्निर्माण प्रयासों में मदद करेगा।

अमेरिकायूक्रेन पुनर्निर्माण निवेश कोष समझौता:

  1. पुनर्निर्माण निवेश कोष की स्थापना:
    • यह समझौता एक निवेश कोष स्थापित करता है जिसका उद्देश्य यूक्रेन के पुनर्निर्माण में सहायता करना है।
    • अमेरिका और यूक्रेन, दोनों को इस कोष के प्रबंधन में समान अधिकार होंगे।
  2. यूक्रेन का योगदान: यूक्रेन अपनी सरकारी स्वामित्व वाली प्राकृतिक संपत्तियों से होने वाले भविष्य के मुनाफे का 50% इस कोष में डालेगा।
  3. अमेरिका का योगदान: अमेरिका सीधी वित्तीय सहायता और उपकरण (जैसे वायु रक्षा प्रणाली और अन्य सैन्य सहायता) के रूप में योगदान देगा।
  4. निवेश का उपयोग: कोष से प्राप्त राशि का उपयोग यूक्रेन में खनन, तेल-गैस परियोजनाओं, और बुनियादी ढांचे के निर्माण में किया जाएगा।
  5. मुनाफे पर प्रतिबंध (10 वर्ष): अमेरिका इस कोष से पहले 10 वर्षों तक कोई मुनाफा नहीं लेगा।

यूक्रेन में प्रमुख खनिज संसाधन:

  1. ईयू द्वारा चिन्हित आवश्यक खनिज: यूक्रेन के पास 34 में से 22 आवश्यक खनिजों के भंडार हैं, जिन्हें यूरोपीय संघ (EU) ने आवश्यक श्रेणी में रखा है।
  2. प्रमुख आवश्यक खनिज: कीमती धातुएँ, गैर-लौह धातुएँ, टाइटेनियम,ज़िरकोनियम, ग्रेफाइट , लिथियम
  3. रेयर अर्थ एलिमेंट्स (REEs):
    • यूक्रेन के पास 17 प्रकार के दुर्लभ धात्विक खनिजों का भंडार है, जैसे:
      • लैंथेनम (Lanthanum)
      • सेरियम (Cerium)
      • नियोडिमियम (Neodymium)
    • ये खनिज इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, एयरोस्पेस और नवीकरणीय ऊर्जा में अत्यंत आवश्यक हैं।
  4. वैश्विक आपूर्ति में हिस्सेदारी:
    • यूक्रेन के आवश्यक खनिज भंडार वर्ष 2022 तक विश्व आपूर्ति का लगभग 5% थे।
    • टाइटेनियम उत्पादन में यूक्रेन का वैश्विक योगदान 7% है।

अमेरिका और यूक्रेन को हुए लाभ:

  1. अमेरिका के लिए लाभ: यूक्रेन के बहुमूल्य खनिजों तक पहुँच प्राप्त होगी।
  2. यूक्रेन के लिए लाभ: अमेरिका का सतत समर्थन सुनिश्चित होगा, विशेष रूप से रूस के साथ जारी युद्ध के दौरान।
    • आर्थिक पुनर्निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास, और रक्षा सहायता में मदद मिलेगी।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Posts

Scroll to Top