Daojali Hading
संदर्भ:
हाल ही में असम में एक नवपाषाण कालीन (Neolithic) आवास स्थल की खोज हुई है, जहाँ प्रारंभिक धातुकर्म (Early Metallurgy) के प्रमाण भी मिले हैं। यह खोज पूर्वोत्तर भारत के प्राचीन इतिहास और सांस्कृतिक विकास को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
Daojali Hading: असम में एक प्रमुख नवपाषाण कालीन स्थल
स्थान और खोज–
- स्थान: लांगटिंग-मूपा रिजर्व फॉरेस्ट, दीमा हासाओ ज़िला, असम
- खोज का समय: 1960 के दशक में लुमडिंग-हाफलोंग सड़क निर्माण के दौरान यह स्थल उजागर हुआ था।
पुरातात्विक महत्त्व–
- काल: यह स्थल लगभग 2700 वर्ष पुराना है, नवपाषाण युग से संबंधित।
- प्रमुख खोजें:
- पॉलिश किए गए डबल–शोल्डर्ड सेल्ट्स
- कॉरड–मार्क्ड मिट्टी के बर्तन
- ओखली और मूसल (Mortars & Pestles)
- जेडाइट पत्थर (Jadeite stone) – यह पत्थर आमतौर पर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाता है।
धातुकर्म साक्ष्य–
- भट्ठी और आयरन स्लैग (furnace & iron slag) की खोज:
- यह संकेत देता है कि धातुकर्म गतिविधियाँ भी यहाँ होती थीं।
- इससे यह सिद्ध होता है कि यह स्थल पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख प्रागैतिहासिक बस्ती केंद्र था।
संस्कृति से संबंध: इस स्थल से मिले पुरावशेषों का संबंध पूर्वी और दक्षिण–पूर्वी एशिया की नवपाषाण सांस्कृतिक परंपरा से देखा गया है।