Development of a universal nasal spray vaccine
संदर्भ:
हाल ही में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक क्रांतिकारी यूनिवर्सल नेजल स्प्रे वैक्सीन (Universal Nasal Spray Vaccine) विकसित की है, जो न केवल COVID-19, बल्कि इन्फ्लुएंजा (Flu) और निमोनिया जैसे कई श्वसन रोगों के खिलाफ प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है।
यूनिवर्सल नेजल स्प्रे वैक्सीन क्या हैं?
- परिचय: यह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित एक “सुपर वैक्सीन” है जिसे सुई के बजाय नाक से स्प्रे (Nasal Spray) के रूप में लिया जाता है। यह एक म्यूकोसल वैक्सीन (Mucosal Vaccine) है।
-
- लक्षित रोग: SARS-CoV-2, Influenza A/B, Streptococcus pneumoniae
- प्रमुख घटक: सिंथेटिक नैनोपार्टिकल्स और इम्यून-बूस्टिंग एडजुवेंट्स
- कार्यप्रणाली: इसमें नैनोपार्टिकल्स का उपयोग किया गया है। जब इसे नाक में स्प्रे किया जाता है, तो परिणामस्वरुप, नाक के अंदर IgA एंटीबॉडीज एक्टिव हो जाती है। यह वायरस को फेफड़ों तक पहुँचने और संक्रमण फैलाने से पहले ही खत्म कर देती है।
इसका महत्व:
- अग्रिम पंक्ति सुरक्षा: पारंपरिक टीकों के विपरीत, यह फेफड़ों की सफेद रक्त कोशिकाओं (Macrophages) को “हाई अलर्ट” पर रखता है। यह किसी एक विशिष्ट वायरस के बजाय लगभग सभी श्वसन खतरों के विरुद्ध शरीर की स्वाभाविक रक्षा प्रणाली को हफ्तों तक सक्रिय रखता है।
- बैक्टीरिया और एलर्जी पर प्रहार: यह केवल वायरस तक सीमित नहीं है। परीक्षणों में इसने Staphylococcus aureus जैसे घातक बैक्टीरिया और धूल के कणों (Dust Mites) से होने वाली एलर्जी (अस्थमा) के खिलाफ भी सुरक्षा दिखाई है।
- वायरल लोड में भारी कमी: शोध के अनुसार, यह स्प्रे शरीर में प्रवेश करने वाले वायरस की मात्रा को 100 से 1,000 गुना तक कम कर सकता है। यह संक्रमण की गंभीरता को न्यूनतम करने में क्रांतिकारी है।
- वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा: यह “डिजीज X” जैसी भविष्य की महामारियों के विरुद्ध एक ‘सीजनल शील्ड’ का काम कर सकता है। भारत के लिए यह प्रदूषण जनित श्वसन रोगों और अस्पताल से होने वाले संक्रमणों (Nosocomial infections) से लड़ने में सहायक होगा।
IgA (Immunoglobulin A) एंटीबॉडीज:
- परिभाषा: यह शरीर में पाया जाने वाला एक विशिष्ट प्रकार का प्रोटीन (एंटीबॉडी) है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) का हिस्सा है।
- प्राथमिक स्थान: यह शरीर की गीली परतों यानी म्यूकोसल सतहों (जैसे नाक, गला, फेफड़े और आंत) में पाया जाता है। Cleveland Clinic के अनुसार, यह आँसू, लार और पसीने में भी मौजूद होता है।
- सुरक्षा कवच: इसे “पहली रक्षा पंक्ति” कहा जाता है क्योंकि यह वायरस और बैक्टीरिया को शरीर की कोशिकाओं के अंदर घुसने से पहले ही बाहर (बॉर्डर पर) रोक देता है।
- मातृ सुरक्षा: यह माँ के शुरुआती दूध (Colostrum) में प्रचुर मात्रा में होता है, जो नवजात शिशु को बाहरी रोगों से बचाता है।

