Dinosaurs
संदर्भ:
राजस्थान के जैसलमेर जिले के एक गांव में तालाब की खुदाई के दौरान स्थानीय लोगों को हड्डी जैसी आकृति और जीवाश्मकृत लकड़ी जैसे अवशेष मिले हैं। ये अनोखे पत्थरनुमा ढांचे बड़े कंकाल जैसी संरचना से मिलते-जुलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में जीवाश्मकृत लकड़ी मिलना सामान्य है, लेकिन हड्डी जैसी संरचनाओं का मिलना इस खोज को विशेष और संभवतः प्रागैतिहासिक डायनासोर युग से जुड़ा बना देता है।
डायनासोर के बारे में जानकारी:
परिचय:
- डायनासोर सरीसृपों (रेपटाइल) का एक समूह है।
- ये लगभग245 मिलियन साल पहले पृथ्वी पर प्रकट हुए और 66 मिलियन साल पहले विलुप्त हो गए।
- आधुनिकपक्षी डायनासोर के वंशज माने जाते हैं।
शारीरिक विशेषताएँ और जीवनशैली:
- डायनासोर विभिन्न आकार, आकृति और आहार वाले थे।
- येजमीन पर चलते थे, अंडे देते थे और सीधे खड़े होकर चलते थे।
- इनकेपूंछ 45 फीट तक लंबी हो सकती थी, जो संतुलन बनाए रखने में मदद करती थी।
- कुछ डायनासोरमानव से छोटे थे, जबकि कुछ विशालकाय।
- वैज्ञानिकों का अनुमान है कि कुछ प्रजातियां200 साल तक जीवित रह सकती थीं।
अंडे और प्रजनन:
- सबसे बड़ा अंडाबास्केटबॉल के आकार का होता था।
- इसका खोल बहुतमोटा और मजबूत होता था।
इतिहास और फैलाव:
- डायनासोर पृथ्वी पर लगभग160 मिलियन साल तक रहे।
- इनके अवशेषअंटार्कटिका जैसे ठंडे क्षेत्रों में भी पाए गए।
महत्व:
- डायनासोर पृथ्वी केसबसे प्राचीन और रहस्यमयी जीवों में गिने जाते हैं।
- इनकी विविधता और आकार ने उन्हेंपृथ्वी पर लंबे समय तक प्रभुत्व बनाए रखने में सक्षम बनाया।