Apni Pathshala

DSSSB Assistant Superintendent Result 2026 Out

DSSSB Assistant Superintendent Result 2026

DSSSB Assistant Superintendent Result 2026 Out

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा DSSSB Assistant Superintendent Result 2026 की घोषणा 6 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना Result, Scorecard और Cut Off Marks देख सकते हैं।

DSSSB Assistant Superintendent Result 2026 Overview

दिल्ली जेल विभाग में असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (पोस्ट कोड 32/25) के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का आयोजन 1 जुलाई से 7 जुलाई 2026 तक किया गया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस लिखित परीक्षा में कुल 22,258 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से कुल 932 उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए योग्य घोषित किया गया है। सफल घोषित किए गए ये सभी 932 अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी Physical Endurance Test (PET) में भाग लेंगे। सभी उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट DSSSB Delhi Website पर जाकर अपने प्राप्तांक, फाइनल मेरिट सूची और कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।

संगठन का नामदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
पद का नामअसिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (दिल्ली जेल)
पोस्ट कोड32/25
परीक्षा की तिथि1 जुलाई से 7 जुलाई 2026
कुल उपस्थित उम्मीदवार22,258
PET के लिए शॉर्टलिस्ट932 उम्मीदवार
अगला चरणशारीरिक सहनशक्ति परीक्षा (PET)
आधिकारिक वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

DSSSB Assistant Superintendent Score Card 2026 Link

बोर्ड द्वारा ओआरएस (OARS) मॉड्यूल पर परिणाम का लिंक सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवार पोर्टल पर अपने व्यक्तिगत Login Credentials (जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पासवर्ड) दर्ज करके अपना DSSSB Scorecard 2026 चेक कर सकते हैं। अंकों की जांच करने का सीधा लॉगिन लिंक नीचे प्रक्रिया में उपलब्ध कराया गया है।

DSSSB Assistant Superintendent Score Card 2026 Link

Steps to Check DSSSB Assistant Superintendent Result 2026

अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका और उसमें बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल DSSSB OARS Portal पर जाएं।
स्टेप 2होमपेज पर मौजूद ‘Click to Sign In’ विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3अपनी जन्म तिथि, 10वीं का रोल नंबर, उत्तीर्ण वर्ष और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
स्टेप 4डैशबोर्ड ओपन होने के बाद ‘View Result’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5ड्रॉपडाउन मेनू से Post Code 32/25 का चयन करें।
स्टेप 6आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा; इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

DSSSB Assistant Superintendent Cut Off 2026

लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर पीईटी (PET) चरण के लिए श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक जारी किए गए हैं। यह कट-ऑफ 200 अंकों के आधार पर जारी किए गए है। श्रेणीवार कट ऑफ अंक जानने के लिए नीचे संबंधित सारणी देखें:

श्रेणीकट-ऑफ अंक
UR (अनारक्षित/सामान्य)166.67
OBC (दिल्ली)155.01
SC (अनुसूचित जाति)153.57
ST (अनुसूचित जनजाति)144.70

What Next After DSSSB Assistant Superintendent Result 2026?

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब Physical Endurance Test (PET) से गुजरना होगा, जो कि केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है। शारीरिक परीक्षा में पास होना अनिवार्य है, अन्यथा उम्मीदवार को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा। शारीरिक परीक्षण के लिए आवश्यक पात्रता मापदंड निम्न प्रकार हैं:

परीक्षण/मानक प्रकारपुरुष उम्मीदवार (Male Candidates)महिला उम्मीदवार (Female Candidates)
दौड़ (Running)1600 मीटर (6 मिनट 30 सेकंड में)800 मीटर (4 मिनट 30 सेकंड में)
न्यूनतम ऊंचाई (Height)170 सेमी (नियमानुसार छूट लागू)157 सेमी
छाती का माप (Chest)81-85 सेमी (5 सेमी फुलाव अनिवार्य)लागू नहीं
लंबी कूद (Long Jump)13 फीट9 फीट
ऊंची कूद (High Jump)3 फीट 6 इंच3 फीट

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. DSSSB Assistant Superintendent Result 2026 कब जारी हुआ?

    यह परिणाम आधिकारिक तौर पर 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया और इसका लिंक 6 अक्टूबर को सक्रिय हुआ।

  2. DSSSB Assistant Superintendent Result 2026 कैसे Check करें?

    आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स (DOB, रोल नंबर, पासवर्ड) से साइन-इन करके अपना स्कोरकार्ड देखें।

  3. DSSSB Assistant Superintendent Result PDF कहाँ से Download करें?

    मुख्य वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के ‘Results’ सेक्शन में जाकर रिजल्ट नोटिस संख्या 204 की PDF डाउनलोड करें।

  4. DSSSB Assistant Superintendent Post Code 32/25 का Result क्या है?

    यह लिखित परीक्षा का परिणाम है जिसकी सामान्य वर्ग (UR) की कट-ऑफ 166.67 और OBC की 155.01 रही है।

  5. DSSSB Assistant Superintendent Result में कितने Candidates Shortlisted हुए?

    कुल 22,258 उपस्थित उम्मीदवारों में से 932 कैंडिडेट्स को अगले चरण (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Share Now ➤

क्या आपको Apni Pathshala के Courses, RNA PDF, Current Affairs, Test Series और Books से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए? तो हमारी विशेषज्ञ काउंसलर टीम आपकी सिर्फ समस्याओं के समाधान में ही मदद नहीं करेगीं, बल्कि आपको व्यक्तिगत अध्ययन योजना बनाने, समय का प्रबंधन करने और परीक्षा के तनाव को कम करने में भी मार्गदर्शन देगी।

Apni Pathshala के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और अपने सपनों को साकार करें। आज ही हमारी विशेषज्ञ टीम से संपर्क करें और अपनी सफलता की यात्रा शुरू करें

📞 +91 7878158882

Related Blogs

Scroll to Top